Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Bache ki Bhook Kaise Badhaye: एक पेरेंट्स के लिए उनके बच्चे की सही ग्रोथ बहुत जरूरी होती है और अगर बच्चा ठीक से खाना नहीं खा पाता है, तो पेरेंट्स को टेंशन हो जाती है। लेकिन यह भी सच है कि बच्चे को खाना खिलाना पेरेंट्स के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। बच्चों का खाने के प्रति नखरे दिखाना या सिर्फ मनपसंद चीजें ही मांगना आम बात है। उनका मूड, खाने का स्वाद और भूख अक्सर बदलते रहते हैं, जिससे माता-पिता परेशान हो जाते हैं। बच्चों का ठीक से खाना न खाना माता-पिता के लिए एक बड़ी चिंता होती है। ऐसे में धैर्य रखना और कुछ आसान तरीके अपनाना जरूरी है, जो बच्चों की भूख बढ़ाने में मदद कर सकें। आइए, इस बारे में जानते हैं।
बच्चे खाने को देखकर ही ज़्यादा पसंद करते हैं। अगर खाना देखने में अच्छा और रंग-बिरंगा हो, तो उन्हें खाने में अपने आप मजा आने लगता है। आप फल, सब्जियां, चावल और दाल को अलग-अलग रंगों और आकृति में सजाकर दे सकते हैं। जैसे, आप खाने से स्माइली बना सकते हैं या रोटी को किसी मजेदार आकृति में बना सकते हैं
(और पढ़ें - बच्चे को क्या खिलाने से भूख बढ़ेगी)
बच्चों को बार-बार स्नैक्स देने से उनकी भूख कम हो जाती है और वे खाना ठीक से नहीं खाते। इसलिए, उन्हें एक तय समय पर ही खाना दें और स्नैक्स कम मात्रा में दें। इससे उनका पाचन अच्छा रहेगा और उन्हें सही समय पर भूख भी लगेगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जब भी उन्हें स्नैक्स दें व हेल्दी ही हो।
(और पढ़ें - बच्चे की अच्छी हाइट के लिए जरूरी ग्रोथ हार्मोन वाले फूड्स)
कोशिश करें कि घर के सभी लोग एक साथ खाना खाएं। जब बच्चा देखता है कि सब मिलकर खाना खा रहे हैं, तो उसे भी खाने का मन करता है। इस समय को मज़ेदार बनाएं, बच्चों को डांटें या फटकारें नहीं। ऐसा करने से बच्चे का खाना खाते समय भी एक मनोरंजन की तरह होगा और वह खाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएगा।
बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाने से बचना चाहिए, क्यों ऐसा करने पर उन्हें खाने से नफरत हो सकती है। आप चाहें तो खाने को खिलाने आदि के साथ सजाकर उसे मजेदार भी बना सकते हैं, जैसे कहानी सुनाएं, गाना गाएं या खिलौनों का इस्तेमाल करें। इससे बच्चा आराम महसूस करेगा और खुश होकर खाना खाएगा।
कुछ प्राकृतिक चीजें बच्चों की भूख बढ़ाने में मदद करती हैं, जैसे कि आंवला, इलायची, अजवाइन, सौंफ और पुदीना। इन्हें खाने से बच्चों का पाचन ठीक होता है और उन्हें भूख लगने लगती है। साथ ही, बच्चों को दाल, दही, छाछ, मौसमी फल और सूखे मेवे सही मात्रा में देने चाहिए। इन तरीकों को अपनाकर आप धीरे-धीरे अपने बच्चे की भूख बढ़ा सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अच्छा खान-पान होने के साथ-साथ अच्छा माहौल भी बच्चे के मानसिक विकास के लिए जरूरी है
बच्चे को शुरुआत में दूध और उसके बाद धीरे-धीरे प्यूरी, खिचड़ी और अन्य नरम खाना खिलाना शुरु कर देना चाहिए। यह सब बच्चों के डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
बच्चे की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और उसे डाइट में अच्छा व पोषक तत्वों से भरपूर खाना दें
बच्चे की उम्र के अनुसार हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह लेकर ही खाना खिलाना चाहिए, जिससे उसे बेहद पोषण मिल सके