
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 5, 2025 12:33 PM IST
Bache ka gussa kaise shant kare: बच्चों का अपने साथियों का माता-पिता को सही से जवाब न देना उनके शैतानी भरे स्वभाव का हिस्सा होता है। मगर कई बच्चों का स्वभाव बहुत ज्यादा रूड यानी रूखा होता है। उनके साथी जब उनसे कोई मदद या चीज मांगते हैं तो वह उन्हें साफ मना कर देते हैं, बिना यह सोचे की सामने वाले को कितना बुरा लगेगा। बच्चे का ऐसा स्वभाव उसके आस-पास के लोगों के साथ ही उसके भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिस कारण उसे बड़े होने पर कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है। असल में बच्चों में रूड या आक्रामक व्यवहार कभी-कभी तनाव, असुरक्षा या गलत प्रभावों का परिणाम हो सकता है। ऐसे व्यवहार को सुधारने के लिए माता-पिता को सही दिशा में मार्गदर्शन करना जरूरी है। यहां दिए गए चार उपाय आपके बच्चे के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद कर सकते हैं।
अपने बच्चे से हमेशा शांत और स्नेहपूर्ण तरीके से बात करें। उसकी भावनाओं को समझें और उन्हें सम्मान दें। जब बच्चा गुस्से में हो, तो उसे डांटने के बजाय उसकी भावनाओं को सुनें और धीरे-धीरे उसे सही तरीके से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करें। इसलिए बच्चे के गुस्से को शांत करने केलिए सकारात्मक संचार होना बहुत जरूरी है।
बच्चे को यह समझाना जरूरी है कि कौन सा व्यवहार स्वीकार्य है और कौन सा नहीं। घर में स्पष्ट नियम बनाएं और उन्हें लगातार लागू करें। जब बच्चा नियमों का उल्लंघन करे, तो शांत रहते हुए उसे समझाएं कि यह व्यवहार क्यों गलत है। बच्चे को धीरे-धीरे लिमिट्स के बारे में सिखाएंगे तो उसे वह समझ में आने लगेगा।
जब बच्चा अच्छा व्यवहार दिखाए, तो उसकी ईमानदारी से तारीफ करें। इससे वह अपनी सकारात्मक आदतों को दोहराने के लिए प्रेरित होगा। सकारात्मक प्रोत्साहन बच्चों के व्यवहार को सुधारने में प्रभावी होता है, क्योंकि यह उन्हें आत्मविश्वास देता है और अच्छे आचरण को अपनाने के लिए उत्साहित करता है।
बच्चे अपने माता-पिता के व्यवहार को देखकर सीखते हैं। इसलिए धैर्य, सहानुभूति और सम्मान दिखाएं। यदि आप खुद आक्रामकता से बचते हैं और सकारात्मक व्यवहार अपनाते हैं, तो बच्चा भी उसी उदाहरण का पालन करेगा, जिससे उसका व्यवहार बेहतर होगा और वह संवेदनशील व्यक्ति के रूप में विकसित होगा।
बच्चे के आक्रामक व्यवहार को सुधारने के लिए धैर्य और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। प्यार, समझ और मार्गदर्शन के साथ आप अपने बच्चे को एक संवेदनशील और आत्मविश्वासी व्यक्ति बना सकते हैं, जिसका भविष्य उज्जवल होगा। अगर आप अपने बच्चे को धैर्यवान बनाना चाहते हैं, तो पहले खुद धैर्य रखना शुरू करना होगा
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।