Baby Rubbing Eyes: बच्चे क्यों मलते हैं बार-बार अपनी आंखें, ये हैं 4 कारण और नुकसान

क्या आप जानते हैं आपका बच्चा बार-बार क्यों मलता है अपनी आंखें? ये हैं वे 4 कारण, इन्हें ना करें नजरअंदाज....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 3, 2021 8:31 AM IST

Baby Rubbing Eyes in Hindi: अक्सर छोटे बच्चे अपनी आंखों को मलते (Baby Rubbing Eyes) हैं। इसे देखकर आमतौर पर पेरेंट्स सोचते हैं कि बच्चे को नींद आ रही है या उसकी आंखों में कुछ चला गया है। कई बार बच्चे नींद आते समय अपनी आंखें अधिक मलते हैं, जिससे पेरेंट्स सोच लेते हैं कि उसे नींद आ रही है। लेकिन, जब बच्चा ऐसा बार-बार कर रहा हो, तो इसे हल्के में ना लें। हो सकता है, उसे आंखों में कोई समस्या हो रही हो। कुछ बच्चे तो इतनी ज्यादा आंखों को मलते हैं कि उनका चेहरा लाल हो जाता है। कई बार बच्चे अधिक थकने की वजह या नींद आने के कारण भी आंखें मलते हैं, लेकिन कुछ अन्य कारण (Baby Rubbing Eyes) भा होते हैं, जिन्हें आपको जरूर जान लेना चाहिए...

बच्चों के आंखें मलने के कारण (Causes of rubbing eyes in hindi)

1 यदि बार-बार बच्चा अपने हाथों को आंखों या चेहरे पर ले जा रहा है, तो हो सकता है वह थका हुआ हो। वह सोना चाहता हो। जी हां, यह बिल्कुल सही है कि जब 3 साल तक के बच्चे बार-बार अपनी आंखों को मलते हैं, तो इसका मतलब होता है कि उसे नींद आ रही है। बेहतर होगा कि आप अपने सभी काम छोड़कर उसे सुलाने की कोशिश करें। कई बार नींद पूरी नहीं होने पर भी बच्चा सारा दिन आंखें मलता रहता है।

2 बच्चे की आंखों को ध्यान से देखें कहीं उसकी आंखें सूख तो नहीं गई हैं। दरअसल, आंखों का सुरक्षा कवच एक टियर फिल्म होती है। कई बार सोते समय बच्चे के आंखों में डायरेक्ट पंखे की हवा आती रहती है, जिससे उसकी आंखों की टियर फिल्म कम हो जाती है। इस वजह से आंखें ड्राई (Baby eye care tips) होने लगती है। इससे बच्चे को असहजता हो सकती है और वह बार-बार अपने हांथों को आंखों (Causes of Baby Rubbing Eyes in Hindi) के पास ले जाता है। आपने गौर किया होगा कि जब आप भी अपनी आंखें उंगलियों से मलते हैं, तो पानी निलकता है। इससे आंखों में आंसू उत्तेजित होता है और नमी बरकरार रहती है।

3 आंख में धूल, कण, बाल आदि जाने से भी शिशु आंखें मलने लगते हैं। इस स्थिति में बार-बार आंखें मलने से आंखें लाल हो सकती हैं। उनमें दर्द हो सकता है, इसलिए उनकी आंखों को अच्छी तरह से खोलकर देखने की कोशिश करें कि कहीं कुछ फंसा तो नहीं है, जो बच्चे को तकलीफ पहुंचा रहा है।

4 थकान, नींद आना, आंखों का सूख जाना आदि के अलावा बच्चे अपनी आंखें तब अधिक मलते हैं, जब उनमें मोटर स्किल्स डेवलप हो रहा हो। मोटर स्किल विकसित होने पर भी बच्चा आंखें मलता है। कई बार आंखों में खुजली होने से भी बच्चे आंखें मलते हैं। यदि बच्चा बहुत ज्यादा ऐसा करता है, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

आंखों को मलने के नुकसान

आंखें हो सकती हैं कमजोर।

आंखों की नसों को पहुंच सकता है नकुसान।

इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

चोट लग सकता है, आंखों के अंदर खरोंच आ सकती है।

Eye Checkup For Children: इन 5 लक्षणों के दिखने पर जरूर करा लें आंखों की जांच, जानिए बच्चों का आई चेकअप कब कराना चाहिए?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.