अपने बेटे का करना है नामकरण, तो यहां से चुनें लड़कों के मॉडर्न और यूनिक नाम

क्या आपके घर भी कोई नन्हा मेहमान आने वाला है या छोटे लड्डूगोपाल आ चुके  हैं? क्या आप अपने बेटे के लिए कोई प्यारा-सा नाम सोच रहे हैं जिसे सुनकर लोग कहें-वाह! बहुत खूबसूरत नाम है। तो आपके काम आ सकती है लड़को के यूनिक नामों की यह लिस्ट-

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 15, 2020 2:05 PM IST

Baby boy names in Hindi:  छोटे बच्चे के आने की ख़बर ही लोगों को खुशी से मस्त कर देती है। जैसे ही पता चलता है कि उनके घर बहुत जल्द एक नन्ही राजकुमारी या प्यारा-सा बेटा आने वाले हैं, वैसे ही लोग अपने दिल के सारे अरमान पूरे करने की तैयारियों में लग जाते हैं। आनेवाले मेहमान के लिए कमरे की सजावट करते हैं, तो वहीं कुछ लोग झूले, बिस्तर और खिलौनों की खरीदारी में खूब रूचि लेते हैं। बच्चों के कपड़ों से लेकर उनके जूते और फीडिंग बॉटल तक खरीदने की शुरुआत प्रेगनेंसी की ख़बर आने के साथ ही स्टार्ट हो जाती है। (Modern Baby Names)

लेकिन, सबसे ज़्यादा उत्सुकता और जोश दिखाया जाता है अपने भावी फैमिली मेम्बर का नाम ढ़ूढ़ने में। हर माता-पिता और यहां तक कि रिश्तेदार भी बच्चे (Selecting Baby Boy Names in hindi) के लिए ऐसा नाम चुनना चाहते हैं, जो यूनिक (Unique baby names) हो, खास हो और सबसे हटकर (Modern Baby Boy Names in Hindi) हो। तो क्या आपके घर भी कोई नन्हा मेहमान आने वाला है या छोटे लड्डूगोपाल  आ चुके  हैं? क्या आप अपने बेटे के लिए कोई प्यारा-सा नाम सोच रहे हैं जिसे सुनकर लोग कहें-बहुत खूबसूरत नाम है। तो आपके काम आ सकती है लड़को के यूनिक नामों की यह लिस्ट-

लड़कों के यूनिक नाम जिनका अर्थ है खास

आमतौर पर लोग लड़कों के लिए ऐसा नाम चुनते हैं जिससे, बहादुरी, बुद्दिमता और धीरज जैसी खूबियों का आभास होता हो। इसके साथ ही हिंदू देवताओं के नाम भी लड़कों के लिए खूब पसंद किए जाते हैं। जैसे, भगवान कृष्ण और भगवान शिव और उनके अवतारों के नाम भारत में सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं। इसीलिए पिछले कुछ वर्षों में  लोगों को कान्हा, शिवम और रूद्र जैसे नामों ने खूब आकर्षित किया है। इसके साथ ही ये रहे लड़कों के लिए कुछ यूनिक नाम-

अरमान- मन की इच्छाएं

आरव- नाद, तीव्रध्वनि, दैविय स्वर

अर्नव- महासागर, सूर्य

अरहान- सम्मान, श्रध्देय

आकर्ष - सुंदर, मनमोहक

अंबर- आसमान, बादल

चिराग - दीप, दीपक, रोशनी फैलानेवाला

दर्शित - सम्माननीय

देवांश - देवों का अंश स्वरूप

आजाद - जिसे कोई बांध ना सके, बंदिशों से मुक्त

दिवित - चिरंजीवी

दिविज - स्वर्ग से अवतरित

इवान - ईश्वर का वरदान

विहान - प्रभात, सवेरा

यक्षित - चिरंचिवी, हमेशा रहने वाला

इसके अलावा इन दिनों माता-पिता के नाम जोड़कर भी एक नया शब्द तैयार किया जाता है और उसी शब्द से बच्चे का नाम रखा जाता है। खैर, अब चूंकि हमने आपको इतने सारे नाम सुझाए हैं तो, अब आप अपनी पसंद के अनुसार कुछ चुन सकते हैं। यह भी हो सकता है कि, इतने सारे अच्छे नामों को पढ़ने के बाद आपकी उलझन भी बढ़ गयी हो। पर, उम्मीद यही है कि आप जल्द ही आप ऊपर दी गयी लिस्ट में से  अपने लाड़ले के लिए एक अच्छा नाम ज़रूर तय कर लेगें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source