Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Trending Baby names: आज के समय में बच्चे का नाम रखना नए पेरेंट्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे यूनिक हो, सुनने में सुंदर लगे और उसका अर्थ सकारात्मक हो। साथ ही सबसे बड़ी चाह होती है कि उसका नाम मॉडर्न होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जुड़ा हो। लेकिन हम आपको बता दें कि बदलते समय के साथ नामों का ट्रेंड भी बदल रहा है। आने वाले साल यानी कि 2026 में ऐसे नाम ज्यादा पसंद किए जाएंगे जो छोटे, मॉडर्न, यूनिक हों और जिनमें भारतीय संस्कृति की झलक भी मिले। तो आइए जानते हैं 2026 में ट्रेंड करने वाले बच्चों के नामों की लिस्ट के बारे में।
आरिव का अर्थ है होता है 'शांति' और 'बुद्धिमत्ता'। यह नाम बेबी बॉय के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है। ग्रामिण से लेकर शहरी लोगों के लिए इस नाम का उच्चारण करना आसान है और यह आधुनिक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक अर्थ भी अपने भीतर समेटे हुए है। 2026 में यह नाम टॉप ट्रेंड में रहने वाला है।
(और पढ़ें - दिसंबर में पैदा होने वाले बच्चे क्यों होते हैं खास)
काव्या नाम का मतलब है 'कविता' या 'रचनात्मकता'। यह नाम लड़कियों के लिए बेहद सुंदर माना जाता है। इसका संबंध कला, साहित्य और भावनाओं से है, इसलिए रचनात्मक सोच रखने वाले माता-पिता इसे खूब पसंद कर रहे हैं। काव्या नाम आपने पहले भी सुना होगा लेकिन ये क्लासिक और सदाबहार है, जो 2026 में भी ट्रेंडिंग रहने वाला है।
(और पढ़ें - दिसंबर में पैदा होने वाले बच्चों के गुण)
विहान का अर्थ है 'नई शुरुआत' या 'सुबह का पहला प्रकाश'। यह नाम सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा है। माना जाता है कि यह नाम बच्चे के जीवन में नई संभावनाएं और सफलताएं लेकर आता है ऐसे में आप इस नाम का चयन अपने बच्चे के लिए कर सकते हैं। अगर आपके बेटे का नाम व से शुरू हुआ है, तो विहान अच्छा विकल्प हो सकता है।
अनायरा का अर्थ है 'ईश्वर की देन' या 'रोशनी से भरपूर'। यह नाम सुनने में जितना प्यारा है, अर्थ में उतना ही गहरा है। मॉडर्न पेरेंट्स इस नाम को खास रूप से पसंद करेंगे, जो कि साल 2026 में ट्रेंड करेगा। अगर आपकी लाडली का नाम अ अक्षर से निकल रहा है, तो अनायरा एक बहुत अच्छा और 2026 के अनुसार ट्रेंडिंग नाम हो सकता है, जिसे आप चुन सकते हैं।
इन चार नामों के अलावा 2026 में कुछ और नाम भी खूब पसंद किए जाएंगे, जैसे – ईशान ( भगवान शिव का नाम), सिया (पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक), अद्विक (अनोखा, अद्वितीय), मायरा (चमत्कार, प्रिय), रिहान (ऊंचा, महान), आर्या (श्रेष्ठ, सम्माननीय)। ये सभी नाम आने वाले समय के ट्रेंडिंग नाम हो सकते हैं और हो सकता है आपके बच्चे के लिए लकी भी साबित हों।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।