Parenting Tips : घरेलू उपचार जिन्हें छोटे बच्चों पर आजमाने से बचना चाहिए

Baby Care Tips : अक्सर कुछ मांएं अपने छोटे बच्चों के बालों, त्वचा पर घरेलू नुस्खे आजमाने लगती हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं। आप भी जानें, ऐसे चार घरेलू नुस्खों के बारे में जिसे छोटे बच्चों पर कभी नहीं ट्राई करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 10, 2019 7:09 PM IST

अक्सर कुछ मांएं छोटे बच्चे को सर्दी, खांसी, बुखार हुआ नहीं कि उन्हें खुद से ही दवाइयां देने लगती हैं। कुछ तो बिना डॉक्टर से पूछे ही उनपर घरेलू नुस्खे आजमाने लगती हैं, पर ऐसा करना बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। सर्दियां आते ही छोटे बच्चे बुखार, सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं। ऐसे में घर वाले अपने बच्चे को इन समस्यायों (Baby Care Tips) से बचाने के लिए कई घरेलू उपचार देने लगते हैं। बड़ों के लिए ये घरेलू नुस्खे कारगर हो सकते हैं, लेकिन बच्चों की समस्याओं को बिना डॉक्टर को दिखाए नहीं रहना चाहिए। खुद से उसका इलाज नहीं शुरू कर देना चाहिए। जानें, कौन से हैं वो घरेलू उपचार (Home remedies must avoid on babies) जिन्हें आपको अपने छोटे बच्चे (Baby Care Tips) पर कभी भी  इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बच्चों पर ना आजमाएं ये 4 घरेलू उपचार

1 एक से दो साल के बच्चे की त्वचा पर कोई दाना या रैशेज हो जाए, तो उन्हें उबटन लगाना सही नहीं है। जब आप बेसन से तैयार उबटन लगाते हैं, तो सूखने के बाद वह त्वचा पर चिपक जाती है, जिसे हटाने में उनकी नाजुक त्वचा लाल पड़ सकती है। हल्दी बच्चे की त्वचा में जलन पैदा कर सकती है।

2 बच्चे के बालों में भी कई बार घर वाले कुछ घरेलू उपचार आजमाने लगते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए कई तरह के तेल लगाते हैं। कई तरह के हेयर पैक लगाते हैं, ताकि स्कैल्प पर जमी गंदगी हट जाए। दरअसल, ये सब छोटी उम्र में करने से उनके बाल और खराब हो सकते हैं। बालों की गुणवत्ता जीन पर निर्भर होती है।

3 बुखार होने पर लोग खुद से ही बच्चों को पारासिटामोल सिरप पिलाने लगते हैं। आपको यदि से डोज के बारे में पता नहीं होगा, तो बच्चे के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकता है। बुखार 100 डिग्री है, तो बेहतर है कि डॉक्टर से दिखाएं। कोई घरेलू उपचार ना करें ट्राई। बड़ों पर आजमाए जाने वाले नुस्खे बुखार के समय बच्चे पर ना आजमाएं।

Pneumonia in kids : बढ़ रहे हैं निमोनिया के मामले, सर्दी के मौसम में बच्चों को निमोनिया से बचाने के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source