बेबी केयर टिप: पीडियाट्रिशियन के पास कभी देर से ना पहुंचे

मेेरी इस बात के पीछे एक कारण हैं, जो आप यह आर्टिकल पढ़ने के बाद समझ जाएंगी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 26, 2017 12:01 PM IST

मैं सोचकर परेशान हूं कि मैं यहां जो कुछ भी लिख रही हूं वह आपको पढ़ने में उपदेश ना लगे, लेकिन यह एक सलाह है जो मैं निश्चित रूप से सभी माँओं को देना चाहती हूं। यह एक छोटी-सी बात लग सकती है लेकिन यह एक बहुत ही बढ़िया जानकारी है जिसे मैं सबके साथ शेयर करना चाहती हूं। दो बच्चों की मां होने के कारण मैंने महसूस किया कि जब आप बच्चों की देखभाल करती हैं तो आप समय पर कहीं भी नहीं पहुंच सकती, फिर चाहे वह डॉक्टर के क्लिनिक में अपॉइंटमेंट ही क्यों ना हो। लेकिन यह एक ऐसी जगह है जहां आपको समय की पाबंदी रखनी चाहिए। क्योंकि आपके जैसी दर्जनों मांएं हैं जो बच्चे को खांसी या ठंडी लगने के वजह से ही क्लिनिक में आ जाती हैं और उनके दिमाग में दर्ज़नों सवाल भी होते हैं, जिसके जवाब पाने वे डॉक्टर के पास आती हैं।

इसलिए अगर आप सही समय पर पहुंच नहीं पाती हैं तो आपको बाकी परेशान मांओं के साथ क्लिनिक की लाइन में इंतज़ार करना होगा। इसका मतलब है कि डॉक्टर की क्लिनिक में बच्चों के साथ बैठना और बहुत देर तक इंतज़ार करना,जिसके चलते आपका खिलाया-पिलाया और खुश दिखनेवाला बच्चा भी थोड़ी देर में चिड़चिड़ा हो सकता है। याद रखें, बच्चों को ऐसे इंतज़ार करना पसंद नहीं आता और वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उन्हें संभालना मुश्किल हो सकता है। क्या आप नहीं चाहती हैं कि पीडियाट्रिशियन के क्लिनिक जाने की आपकी यह यात्रा आराम से हो जाए।

आपके पीडियाट्रिशियन की अपॉइंटमेंट के लिए देर ना हो, उसके लिए कुछ टिप्स:

  • डॉक्टर से मिलने का समय कुछ ऐसा तय करें जो आपके बच्चे के हिसाब से ठीक हो। अगर बहुत मुश्किल या इमरजेंसी ना हो, तो अपॉइंटमेंट लेने में देर ना करें। अगर आप जल्दी फोन करते हैं तो हो सकता है कि आपको अपनी ज़रूरत के हिसाब से अपॉइंटमेंट मिल जाए और बच्चे को क्लिनिक ऐसे समय ना ले जाएं जब वह सो रहा हो या आप उसे दूध पिला रही हों।
  • अगर आपको अपनी पसंद का समय ना मिले, तो मिले हुए समय पर वहां ज़रूर पहुंचें। वहां जाने से पहले बच्चे को दूध पिलाने, नहलाने और उसे तैयार करने का काम कर लें। अगर वैक्सिनेशन की अपॉइंटमेंट ली है तो यह बहुत ज़रूरी है, क्योंकि टीका लगने के आधे घंटे बाद तक आप दूध नहीं पिला सकेंगी।
  • हमेशा अपने साथ खाने के लिए कुछ हल्की-फुल्की चीज़ और अपने बच्चे का कोई खिलौना साथ रखें। किसी भी पीडियाट्रिशियन के क्लिनिक में ढेर सारे खिलौने होते हैं लेकिन आपके बच्चे को तभी अच्छा महसूस होगा जब परेशान होने पर उसे अपना खिलौना मिल जाएगा।
  • घर से निकलने से पहले क्लिनिक में फोन करके पता करें कि डॉक्टर क्लिनिक पहुंच चुके हैं या नहीं और आपकी बारी आने में कितना समय लगेगा। इस तरह आपको सबकुछ प्लान करने में मदद मिलेगी। वैसे भी इतनी दूर जाकर बच्चे के साथ घंटेभर इंतज़ार करना ठीक नहीं।
  • समय पर पहुंचने से आप भीड़ से भी बच सकते हैं। आसपास ढेर सारे लोगों को देखकर आपका बच्चा चिड़चिड़ा हो सकता है।
  • अपॉइंटमेंट के एक दिन पहले एक बैग में ज़रूरत की सारी चीज़ें भर लें। डॉक्टर की फाइलें, रिपोर्ट, डायपर, बेबी वाइप्स, एक तौलिया, सैनिटाइज़र जैसी चीज़ों की ज़रूरत वहां पड़ेगी इसीलिए इनके साथ-साथ पानी की एक बोतल और खाने की थोड़ी-सी चीज़ें रख लें।

कई बार सभी तैयारियां करने के बाद भी, आपको क्लिनिक में अपने बच्चे को संभालने में मुश्किल होगी, खासकर अगर आपका बच्चा बीमार है तो। इसीलिए एक गहरी सांस लें, और शांत हो जाएं। यह वक़्त भी बीत जाएगा।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source