छोटे बच्चों को नहलाना मुश्किल काम हो सकता है। क्योंकि छोटे बच्चों को संभालना भी मुश्किल होता है। बच्चों के छोटे-छोटे हाथ-पैर काफी नाज़ुक होते हैं, इसीलिए उन्हें संभालकर पकड़ना पड़ता है। इसके अलावा छोटे बच्चे नहलाते समय बार-बार फिसल जाते हैं। इसीलिए घर की बड़ी-बुज़ुर्ग महिलाएं ही अक्सर बच्चों को नहलाने का काम करती हैं। लेकिन अगर आप अपने छोटे बच्चे को खुद नहलाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।
छोटे बच्चों खासकर शिशुओं को तड़के सुबह ना नहलाएं। जब धूप निकलने लगे और थोड़ी गर्माहट बढ़ने लगे तो ही शिशु का नहलाएं। दरअसल नवजात शिशु अपने शरीर का तापमान सही से नियंत्रित नहीं कर पाते और उन्हें बहुत जल्दी ठंड लग सकती है। इसीलिए बच्चे के नहाने का समय ऐसा होना चाहिए जब बच्चा खुद के शरीर को गर्म रख सके।
जन्म के कुछ ही समय बाद आपको बच्चे के सोने-जागने का समय समझ में आ जाता है। इसीलिए बच्चे को कभी ऐसे समय ना नहलाएं, जब वह आमतौर पर सोता है।
बच्चा अगर भूखा है तो पहले उसे दूध पिलाएं, उसके बाद नहलाएं।
स्नान का समय बहुत ज़्यादा ना रखें। थोड़ी-ही देर में स्नान करा कर बच्चे को किसी नर्म तौलिए में लपेट दें। नहलाते समय शिशु को ठंड न लगे इस बात का पूरा ख्याल रखें। हल्के गर्म पानी से बच्चे को नहलाएं।
बच्चे को रोज़ एक ही समय पर नहलाएं यानि उसके नहाने का समय फिक्स रखें। इससे उसे अपना रूटीन समझने में भी मदद होगी और वह नहाने के लिए तैयार रहेगा। इससे बच्चा हर दिन नहाने, सोने और दूध पीने के समय के अनुसार खुद को तैयार कर सकेगा। आपके लिए भी बच्चे को संभालना काफी आसान हो जाएगा।
नहाने के बाद बच्चे को नर्म तौलिए से पोंछ कर मौसम के अनुसार मोटे या हल्के कपड़े पहनाएं। नहलाने के बाद बच्चे को ब्रेस्टफीड करने से उन्हें काफी आराम मिलता है और वे सो जाते हैं।
बहुत-से लोग आपको सलाह देते हैं कि बच्चे को रोज़-रोज़ नहीं नहलाना चाहिए। इसी तरह बच्चे को शाम के समय नहलाने से भी मना किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। आप बच्चे को शाम को भी नहला सकती हैं।
नवजात बच्चों को रोज़ नहलाने की ज़रूरत नहीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों को साफ-सुथरा रखना महत्वपूर्ण है इसीलिए उन्हें गर्म पानी में भीगे कपड़े से रोज़ पोंछें। बहुत छोटे बच्चों के लिए सप्ताह में 3 बार भी स्नान पर्याप्त है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.