Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Baby names for march born baby boy: हर कोई चाहता है कि वह अपने बच्चे का एक बहुत ही प्यारा नाम रखें और उसके चक्कर में पेरेंट्स और उनकी फैमिली महीनों तक अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढते रहते हैं। नाम ढूंढने के अलग-अलग तरीके होते हैं, जिसमें कुछ लोग राशि के अनुसार तो कुछ लोग दिन के अनुसार नाम ढूंढते हैं। वहीं कुछ लोग महीनों के अनुसार नाम ढूंढते हैं और उसे बच्चे के लिए भी लकी मानते हैं। हम भी आपके लाडले के लिए कुछ ऐसे ही लकी नाम लेकर आए हैं। अगर आपके लाडले का जन्म मार्च के महीने में हुआ है या मार्च में बच्चा होने वाला है और अगर लड़का होता है, तो आप उसका नाम इनमें से चुन कर रख सकते हैं। मार्च के महीने में जन्म लेने वाले लड़कों के लिए म से शुरू होने वाले कुछ नाम हम आपको बताने वाले हैं और अगर आप उनमें से चुनते हैं, तो वे आपके बच्चे के लिए काफी लकी साबित हो सकते हैं।
जिन लड़कों का जन्म मार्च के महीने में होता है उनके लिए म से कुछ अच्छा नाम विकल्प हो सकते हैं, जो काफी लकी भी होते हैं। माधव उन्हीं में से एक नाम है, जो भगवान श्री कृष्ण का एक नाम है और अगर आप अपने लाडले का नाम यह रखते हैं, तो भगवान कृष्ण भी खुश होंगे।
अगर आपके लाडले का नाम म से निकल रहा है और उसका जन्म भी मार्च के महीने में हुआ है, तो मंदीप या मन्दीप नाम उसके लिए काफी लकी और शुभ हो सकता है। मंदीप या मन्दीप नाम के मतलब मन का दीप होता है। आपके लाडले का नाम मंदीप या मन्दीप रखना आपके लाडले के लिए बहुत लकी रहता है।
अगर आप अपने लाडले के लिए कोई छोटा और प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, जो म से शुरू होता है, तो ऐसे में आप मधुर नाम को चुन सकते हैं। मधुर नाम का अर्थ मीठा और सुरीला होता है। अगर आपके लाडले का नाम म से निकल रहा है, तो यह नाम काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
अगर आप अपने मार्च के महीने में जन्में लाडले के लिए किसी अच्छे और यूनिक नाम की तलाश में हैं, तो आपको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप मुकुंत नाम चुन सकते हैं, जिसका मतलब नटखट होता है। आपके लाडले के लिए यह नाम काफी शुभ रह सकता है।
अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नया और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो मयन नाम आपके लाडले के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। मयन नाम का अर्थ शीतल या जल होता है। अगर आपके बेटे का जन्म मार्च के महीने में हुआ है या फिर म से नाम निकल रहा है, तो मयन नाम आप चुन सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।