Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाटू श्याम जी के नाम पर रखें अपने Baby Boy का नाम, जन्म से ही चमकने लगेगी परिवार की किस्मत

Baby Boy Name Inspired by Baba Khatu Shyam: बाबा खाटू श्यामजी को मानने वाले भक्त उनके नाम पर भी अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।

खाटू श्याम जी के नाम पर रखें अपने Baby Boy का नाम, जन्म से ही चमकने लगेगी परिवार की किस्मत

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 10, 2025 5:22 PM IST

Baby Boy Name Inspired by Baba Khatu Shyam  : हारे के सहारे कहे जाने वाले खाटू श्यामजी के करोड़ों की संख्या में भक्त हैं। खाटू श्यामजी भारत के सबसे लोकप्रिय देवताओं में से एक हैं। बहुत से माता-पिता चाहते हैं कि उनके बेटे का नाम भी श्याम बाबा से जुड़ा हो, ताकि बच्चे के जीवन में सदैव कृपा, आशीर्वाद और सफलता आए। अगर आप भी खाटू श्याम बाबा के भक्त हैं और अपने घर के बेटे के लिए खाटू श्याम जी से जुड़े नाम की तलाश में है, तो इस आर्टिकल में आपकी तलाश पर पूर्ण विराम लगने वाला है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बाबा खाटू श्याम जी के नाम से जुड़े 10 लड़कों के नाम और उनके अर्थ के बारे में (Khatu Shyam Ji ne Name se Baby Boy ka Name)।

खाटू श्याम जी से जुड़े 10 बेटों के नाम और उनके अर्थ

  1. श्यामवर्धन (Shyamvardhan)- श्यामवर्धन नाम ट्रेडिशनल और खास दोनों हैं। इस नाम का अर्थ होता है श्याम जी की महिमा बढ़ाने वाला।
  2. श्यामसुत (Shyamsut)- श्यामसुत का नाम अर्थ होता है श्याम का पुत्र। ये नाम खाटू श्याम जी की भक्ति से सीधे जुड़ा हुआ है।
  3. श्यामांश (Shyamansh)- खाटू श्याम जी के अंश को श्यामांश कहा जाता है। ये नाम बहुत ही छोटा, प्यार और ट्रेंडी भी है।
  4. श्यामरथ (Shyamrath)- यह नाम शक्ति और सफलता दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। ये नाम बाबा श्याम के साथ जुड़े होने के साथ-साथ सफलता के लिए भी जाना जाता है।
  5. श्यामेंद्र (Shyamendra) - ये नाम बाबा श्याम और इंद्र देव से जुड़ा हुआ है। श्यामेंद्र नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली और राजसी व्यक्ति।
  6. श्याम भक्त- खाटू श्याम जी के सच्चे भक्त के बेटे के लिए श्याम भक्त बहुत ही जुड़ाव वाला है। ये नाम आध्यात्मिक झुकाव देने के साथ-साथ सुंदर भी है।
  7. श्याम रूप - श्याम के समान रूप वाले व्यक्त को श्यामरूप कहा जाता है। ये अनोखा और पौराणिक संकेत वाला नाम है।
  8. शीश दानी (Sheesh Dani)- ये बात तो सभी जानते हैं कि खाटू श्यामजी ने अपने शीश का दान किया था। ये नाम खाटू श्याम जी का मुख्य परिचय है। इसलिए बेटे के लिए काफी खास हो सकता है।
  9. कांतिलाल (Kantilal)- कांतिलाल श्याम की कांति वाला नाम है। ये नाम मधुन होने के साथ-साथ पारंपरिक है।
  10. श्यामगुण (Shyamgun)- श्याम के गुणों वालों के लिए ये नाम बहुत ही खास है। इस नाम का अर्थ होता है कि चरित्र और विनम्रता दर्शाने वाला।

खाटू श्याम जी से जुड़े नाम बच्चे के जीवन में आशीर्वाद, सफलता, वीरता और सरलता का संचार करते हैं। इसलिए आप अपने बच्चे के लिए इन नामों का चुनाव कर सकते हैं।

Also Read

More News

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source