जनवरी में पैदा होने वाले बच्चों में होती हैं ये 5 खूबियां, पढ़ें ये अनूठे बेबी नाम और जानें उनके मतलब

अगर आपका बेबी भी साल के पहले महीने यानी की जनवरी में हुआ है तो जानें उसके अंदर की छिपी खूबियां और ऐसे नाम, जो उनके लिए बिल्कुल सही और सटीक है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 7, 2021 2:21 PM IST

नया साल नई खुशियां लेकर आता है और अगर आपका बेबी साल (baby name in hindi) के पहले महीने यानी की जनवरी में हुआ हो तो फिर क्या ही कहने। नए साल की शुरुआत में मिलने वाली ये खुशी आपको पूरे साल खुश रहने का मौका देती है और आप न चाहकर भी इन पलों को भूल नहीं पाते हैं। यूं तो बच्चे साल के किसी भी महीने में पैदा हो कोई दिक्कत वाली बात नहीं लेकिन साल के पहले महीने में पैदा होने वाले बच्चों की अलग खूबियां होती हैं। जनवरी में पैदा होने वाले बच्चे जीवन में आशावादी होते हैं। इतनी ही नहीं ये बच्चे बहुत ज्यादा एनर्जेटिक और खुशमिजाज भी होते हैं। अगर आपका बेबी (baby name in hindi) भी साल के पहले महीने में हुआ है तो जानें उसके अंदर की छिपी खूबियां और ऐसे नाम, जो उनके लिए बिल्कुल सही और सटीक है।

जनवरी में पैदा होने वाले बच्चों की खूबियां और उनके अनुरूप नाम (baby name in hindi)

बच्चे होते हैं भाग्यशाली

ऐसा माना जाता है कि जनवरी में पैदा हुए बच्चे काफी भाग्यशाली होते हैं और इनकी किस्मत हमेशा इनका साथ देती है। आपने देखा होगा कि सफल व्यक्ति के पीछे उसकी मेहनत और भाग्य दोनों ही होते हैं और ठीक ऐसा ही जनवरी में पैदा हुए बच्चों के साथ भी होता है। ये बच्चे अपने खुशमिजाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

नई चीजें करना करते हैं पसंद

जनवरी में पैदा होने वाले बच्चे (जनवरी में जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं) जीवन में आगे चलकर नई-नई चीजें करना पसंद करते हैं। ये बच्चे आगे चलकर बहुत ज्यादा बातें करते हैं और दूसरों को कभी भी बोर नहीं होने देते। जनवरी में पैदा हुए बच्चों (baby name in hindi) को एडवेंच और मजाक करना भी बहुत पसंद होता है।

अपने फैसले पर रहते हैं अडिग

जनवरी में पैदा हुए बच्चे आगे चलकर अपने निर्णयों को लेकर बहुत ही ढृढ रहते हैं। इतना ही नहीं ये हमेशा सच बोलने में यकीन रखते हैं और एक बार मन बना लेने पर उस कार्य को पूरा ही करते हैं।

बनते हैं अच्छे पार्टनर

जनवरी के महीने में पैदा हुए बच्चे (baby name in hindi) जीवन में आगे चलकर अपने पार्टनर पर भरोसा करते हैं और सच्चे दिल से प्यार करने व भरोसेमंद होने के लिए जाने जाते हैं। ये बच्चे भावुक होते हैं और हमेशा अपनी गलतियों को स्वीकार कर जीवन में आगे बढ़ते हैं।

खुलकर जीते हैं अपनी जिंदगी

जनवरी में पैदा हुए बच्चे आजाद पंछी की तरह अपना जीवन जीते हैं और कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। इतना ही नहीं ये बच्चे अपने जीवन में किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं।

जनवरी में पैदा होने वाले बच्चों के होने चाहिए ये नाम (born in january baby name in hindi)

जनवरी में पैदा हुई लड़कियों के नाम और उनके मतलब

अहानाः सूर्य की पहली किरण

अनिलाः सर्दियों में बहने वाली हवा

ईराः सुंदर बर्फ

हैमाः बर्फबारी

हिमानीः बर्फ का टुकड़ा

नीवाः स्पेन में बर्फ को इसी नाम से जाना जाता है

तुषारिकाः स्नोफ्लैक

हेमंताः सर्दियों की शुरुआत

रिद्दुश्नीः सीजन

तुहिनाः बर्फ

जनवरी में पैदा हुई लड़कों (बेबी बॉयज) के नाम और उनके मतलब (born in january baby name in hindi)

अभिनंदः खुशी, जश्न

अग्निवेशः आग की तरह तेज

अंशुलः सूर्य की रोशनी

आरूषः सर्दियों के सूर्य की पहली किरण

भास्करः सूर्य

ध्रुवः तारा, पोल स्टार

प्रासलः सर्दियां

प्राशितः सर्दियों में सूर्य की पहली किरण

रुतेषः सर्दियों का राजा

शिशिरः ठंड का मौसम

तुहीनः बर्फ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source