Baby acne: क्यों होता है बेबी एक्ने? जब बच्चे को हो बेबी एक्ने तो आजमाएं ये टिप्स

बेबी एक्वे का कोई विशेष कारण नहीं पता चला है। लेकिन, एक्सपर्ट्स की राय है कि ऐसा प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण होता है। बेबी एक्वे (Baby acne) में बच्चे के चेहरे पर छोटे-छोटे सफेद रंग के दाने उभर आते हैं। यह बच्चे, के गाल, नाक और चिन एरिया में दिखायी पड़ता है

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 29, 2020 9:04 PM IST

बेबी एक्ने (Baby acne) या नवजात बच्चों के चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स (Baby acne reasons) एक सामान्य समस्या है। जो,  आमतौर पर बच्चे के जन्म के  6 से 8 हफ्तों के बाद बच्चे के चेहरे पर दिखायी पड़ते हैं। वैसे तो, यह समस्या कुछ समय में खुद ब खुद ठीक हो जाती है। लेकिन, कई बार बेबी एक्वे होने पर बच्चे की स्किन बहुत अधिक ड्राई हो जाती है। तो, वहीं इसमें इरिटेशन या खुजली भी होने लगती है। जिससे बच्चा बहुत अधिक रोने लगता है।

Sugar and Salt for Babies: क्या छोटे बच्चों को नमक और शक्कर खिलानी चाहिए? जानें, कब खिलाना चाहिए बेबीज़ को चीनी और नमक

क्यों होता है बेबी एक्ने (Baby acne):

ठोस रूप से बेबी एक्वे का कोई विशेष कारण नहीं पता चला है। लेकिन, एक्सपर्ट्स की राय है कि ऐसा प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण होता है। बेबी एक्वे (Baby acne) में बच्चे के चेहरे पर छोटे-छोटे सफेद रंग के दाने उभर आते हैं। यह बच्चे, के गाल, नाक और चिन एरिया में दिखायी पड़ता है।

Baby Care Tips: ठंड के मौसम में ऐसे रखें अपने नन्हें-मुन्ने का ख्याल, 4 विंटर बेबी स्किन केयर टिप्स

जब बच्चे को हो बेबी एक्ने (Baby acne remedies), तो आजमाएं ये टिप्स:

ब्रेस्ट मिल्क करें अप्लाई:

अगर, बेबी एक्ने  की वजह से बच्चे की स्किन ड्राई हो जाए। तो,  उस पर ब्रेस्ट मिल्क (breastmilk on her skin) लगाएं। फॉर्मूला फीडिंग: बच्चे के लिए फॉर्मूला मिल्क तैयार करते समय पानी को कितनी देर उबालना चाहिए?

चेहरा रखें साफ :

बच्चे के चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और बेबी सोप से साफ करें।  कठोर तौलिए से चेहरा ना पोंछें।  क्या छोटे बच्चों को रोज़ नहलाना चाहिए?

बेबी प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें:

बच्चे के चेहरे पर किसी भी तरह का क्रीम या लोशन लगाने से बचें।  (Baby acne)

Diaper Rashes Remedies: जब बच्चे को हों डायपर रैशेज़, तो दर्द और इरिटेशन से राहत के लिए फॉलो करें ये 3 बेबी केयर टिप्स।

बच्चों को ज़रूर खिलाएं खजूर, सेहत को होगें ये 4 फायदे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source