
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 14, 2021 10:23 AM IST
जाने-माने फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनकी शादी काफी कम उम्र में हो गई थी। जिसके कारण उन्हें काफी कम उम्र में पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ था। आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम विराजवीर और वरुष्का है। यह बात अधिकांश लोगों को नहीं पता होगी की आयुष्मान का पहला बच्चा तब हुआ था जब वह 28 साल के थे दूसरा बच्चा 30 साल की उम्र में हुआ था।
View this post on Instagram
जल्दी शादी या देर से शादी करने के अपने-अपने कारण हो सकते हैं। मगर इसके फायदे नुकसान भी हैं। हालांकि आयुष्मान खुराना को लगता है कि जल्दी शादी होना उनके लिए फायदेमंद रहा है उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान इसके कई फायदे गिनाए थे।
आयुष्मान खुराना कहते हैं कि एक युवा पेरेंट्स होने के नाते आप अपने बच्चों के साथ फुटबॉल क्रिकेट खेल सकते हैं। मैं अपने बेटे के साथ शतरंज खेल सकता हूं। मेरा बेटा मुझसे अच्छा पियानो बजा लेता है।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि बेटी स्कूल में खेल दिवस था। मैं बाकी बच्चों के माता-पिता के साथ 100 मीटर की रेस जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार था। क्योंकि वहां पर मौजूद सारे पेरेंट्स में सबसे ज्यादा यंग पेरेंट्स हम ही थे। युवा पेरेंट्स होने के नाते आप भरपूर ऊर्जा के साथ अपने बच्चों के साथ बड़े हो रहे होते हैं।
View this post on Instagram
बहुत सारे लोगों को यह लगता है कि उनके पास मैच्योरिटी की कमी ऐसे में हम पितृसत्ता को हरा नहीं सकते हैं महिलाओं के लिए भी लगाया जाता है कि कम उम्र में यह 30 साल से पहले बच्चा पैदा करना आप कई तरह की जटिलताओं से खुद को बचा सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों के देरी करने के अपने अलग रीजन हो सकते हैं।
बच्चा होना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक चुनौती है, जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाती है और यह आपके और आपके साथ ही द्वारा लिया गया निर्णय होना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.