निकल रहे हैं बच्‍चे के दांत, तो जरूर खिलाएं ये हेल्‍दी डिश

छह महीने के बाद ही बच्चों को ठोस आहार देना शुरू कर देना चाहिए। पर कुछ आहार ऐसे होते हैं, जिन्हें पचाने की क्षमता छह माह के बच्चे में नहीं होती।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 30, 2018 12:58 PM IST

बच्‍चा जब आठ-नौ महीने का होने लगता है, तब उसके दांत आने शुरू हो जाते हैं। इसमें बच्‍चों में चिड़चिड़ापन बहुत बढ़ जाता है। सा‍थ ही उन्‍हें भूख भी खूब लगती है। छह महीने के बाद ही बच्‍चों को ठोस आहार देना शुरू कर देना चाहिए। पर कुछ आहार ऐसे होते हैं, जिन्‍हें पचाने की क्षमता छह माह के बच्‍चे में नहीं होती। इन्‍हीं में से एक है घी। पर जैसे-जैसे बच्‍चा बड़ा होने लगता है, उसे इसकी आवश्‍यकता महसूस होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि बच्‍चे के लिए कुछ ऐसा खास बनाया जाए जो उनके लिए हेल्‍दी भी हो और जिससे उनका पेट भी भर जाए।

यह भी पढ़ें - अहोई अष्टमी : सिखाएं ये अच्छी आदतें, तो बच्चे रहेंगे हमेशा हेल्दी

नौ माह के बच्‍चे के लिए घी-खिचड़ी उत्‍तम आहार है। चावल और दाल से मिलकर बनने वाली खिचड़ी स्‍वादिष्‍ट भी होती है और उन्‍हें भरपूर पोषण भी देती है। खास बात यह कि खिचड़ी में घी मिल भी अच्‍छी तरह जाता है। आइए जानते हैं नौ माह के बच्‍चों, यानी जिनके दांत निकलने वाले हों, उनके लिए हेल्‍दी खिचड़ी बनाने का आसान तरीका।

यह भी पढ़ें - इन संकेतों से पहचानें कि अब बेबी को चाहिए ठोस आहार

घी खिचड़ी

सामग्री:

  • 2/3 कप चावल
  • 1/3 कप मूंग दाल
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • थोड़ी सी हींग

यह भी पढ़ें – बच्‍चे घर पर रहते हैं अकेले, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

विधि:

  • चावल और दाल को अच्छे से धो लें और उसे आधे घंटे के लिए भिगो दे।
  • फिर प्रेशर कूकर लें और इसमे दाल, चावल और पानी डालकर, तीन सिटी बजने तक उबालें। पानी इतना हो कि चावल और दाल अच्‍छी तरह उबल जाएं और पतले रहें।
  • अब इसमें घी मिलाकर अपने बच्चे को खिलायें।
  • ये आप बच्चे को 9 महीने के बाद दे, जब बच्चे के दांत आने लगें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source