... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 27, 2020 3:21 PM IST
Anushka and Virat have been married for three years now.
Anushka Sharma Pregnancy : इंडियन क्रिकेटर टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। यह बात अनुष्का शर्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर (Anushka Sharma Pregnancy) की है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हम जनवरी 2021 में तीन हो जाएंगे।"
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। शादी के बाद उनके फैंस काफी लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। लगभग 3 साल बाद उनके फैंस को यह खुशखबरी मिली है। अनुष्का ने जिस तरह अपनी शादी में सुर्खियां बटोरी हैं, उसी तरह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियां बटोर (Anushka Sharma Pregnancy) रही हैं। अनुष्का शर्मा पहली बार मां बनने जा रही हैं। इस दौरान मां को अपने डाइट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं पहली बार मां बनने पर हमें अपने डाइट में किस तरह का फूड शामिल करना (Anushka Sharma Pregnancy) चाहिए।
अगर आप पहली बार मां बनने वाली हैं, तो अपने डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें। ओट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर रूप से होता है। यह तत्व मसल्स टिशू के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। बच्चों के विकास के लिए भी ओट्स काफी अच्छा माना जाता है। ओट्स फाइबरयुक्त होता है, तो शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है।
दही सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को भी दही का सेवन करना चाहिए। दही में लो-फैट होता है। इसके साथ ही यह विटामिन-डी और कैल्शियम से भरपूर होता है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना कम से कम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करना चाहिए। यह उनकी बच्चों के शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है। मां और शिशु दोनों के लिए ही दही काफी फायदेमंद होता है।
स्किम्ड मिल्क में काफी उच्च मात्रा में प्रोटीन होते हैं। दूध में कैल्शियम और विटामिन-बी12 भी होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप पहली बार मां बनने वाली हैं, तो स्किम्ड मिल्क का सेवन जरूर करें। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' यह लाइन आपने बहुत से लोगों के मुंह से सुना होगा। इस लाइन से ही आप समझ गए होंगे कि अंडा सेहत के लिए कितना जरूरी होता है। यह विटामिन-डी से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।
ऐसा होना चाहिए गर्भवती के 9वें महीने का डाइट प्लान, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं
फिर मां बनने वाली हैं करीना कपूर खान, दूसरी बार प्रेग्नेंट हों तो इन 5 बातों का रखें खास ख्याल