Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवजात शिशु को छूने से पहले जानिये क्यों ज़रूरी है हाथ धोना

गंदे हाथो से शिशु को छूने से उसे डायरिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं!

नवजात शिशु को छूने से पहले जानिये क्यों ज़रूरी है हाथ धोना
Watch out for common symptoms of pneumonia your kid ©Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : August 11, 2017 5:37 PM IST

बच्चे देखने में इतने खूबसूरत लगते हैं कि उन्हें देखते ही हर किसी का मन उन्हें अपनी गोद में लेने का करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अपने हाथो से बार बार बच्चे को छूने से भी बच्चा बीमार हो सकता है। जी हां आपके हाथो में मौजूद बैक्टीरिया बच्चे के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए इनके घर में भी नवजात शिशु होते हैं वहां हर किसी को साफ़ सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिये। आपको बता दें कि बच्चों की इम्युनिटी पॉवर बहुत कमजोर होती है इसलिए वे बहुत जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।

इस तरह का इन्फेक्शन होने पर बच्चों को डायरिया, उल्टियां और सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। कई बार आपको यह पता ही नहीं होता है कि आपके हाथ गंदे हैं जबकि वास्तविकता में अगर आप अपने हाथ को माइक्रोस्कोप से देखें तो उसमें लाखों की संख्या में छोटे- छोटे बैक्टीरिया मौजूद मिलेंगे। इसलिए अपने हाथो को हमेशा साफ़ रखें और कोई भी काम करने से पहले अपने हाथो को साफ़ ज़रूर करें। हम यहां कुछ ऐसे काम की लिस्ट बता रहे हैं जिन्हें करने के बाद हाथ तो ज़रूर साफ़ करना चाहिये।

सबसे ज़रूरी बात कि जब भी आप नवजात शिशु को हाथो से उठाने जायें तो उसके पहले हाथो को सिनेटाइजर से साफ़ करें। ध्यान रखें कि आप खुद जितना अधिक साफ़ सफाई का ध्यान रखेंगे बच्चे के लिए यह उतना ही अच्छा रहेगा। इसके अलावा एक बात और ध्यान में रखें कि जब भी आपके घर कि मेहमान आये तो यूज़ अपने बच्चे को ऐसे ही ना छुनें दें बल्कि उनसे भी कहें कि वे अपने हाथों को साफ़ करें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More