
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 8, 2022 12:57 PM IST
Sunday Born Kid's Personality: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर एक नन्हें मेहमान का आना हुआ और यह गेस्ट है उनकी प्यारी-सी बेटी (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Daughter), जिसका जन्म संडे (6 नवंबर) की सुबह हुआ । आलिया और रणबीर के पहले बच्चे का जन्म रविवार 6 नवंबर के दिन हुआ और इस बच्ची के आने के बाद पूरे कपूर खानदान (Kapoor Family) और भट्ट परिवार (Bhatt Family) की तरफ से खुशी का इजहार किया गया। वहीं, इंडस्ट्री के लोग और आलिया-रणबीर के फैंस ने भी इस नन्ही-सी जान को खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। (Bollywood Actress Alia Bhatt gave birth to a baby girl)
View this post on Instagram
रविवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों के जीवन पर भगवान सूर्यदेव (Sun or Solar Deity) का प्रभाव हमेशा रहने की बात कही जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसे बच्चों की किस्मत, व्यवहार और उनके भविष्य का सूर्य से गहरा संबंध होता है क्योंकि, रविवार का दिन सूरज (Surya) से जुड़ा हुआ और इसीलिए, इस दिन पैदा होने वाले लोगों पर सूर्य देवता की विशेष कृपा होती है। यहां इस लेख में आप पढ़ेंगे रविवार के दिन जन्म लेने वाले लोगों के व्यवहार और व्यक्तित्व की विशेषताएं और जानें कैसी और कितनी स्पेशल होती है इनकी पर्सनैलिटी। (personality threats and characteristic of people born on sundays)
ऐसा कहा जाता है कि संडे को पैदा होने वाले लोग कुछ भी कहने से पहले बहुत सोच-विचार करते हैं और इन लोगों को थोड़ा कम बोलना पसंद होता है। इसीलिए, बिना सोचे-समझे बात करने से हमेशा बचते हैं इस तरह के लोग। वहीं, संडे को जन्म लेने वाले लोगोंको बहुत सेंसिटिव (sensitive) भी माना जाता है और कई बार ये अन्य लोगों की बातों का बुरा भी जल्दी मान जाते हैं। (sunday born kids and their personality)
रविवार को जन्म लेने वाले लोगों की सबसे बड़ी खासियत जो होती है वह यह है कि ऐसे लोग फैमिली-ओरिएंटेड (Family-oriented) रहते हैं यानि ये अपने परिवार को सबसे बड़ी प्राथमिकता मानते हैं। अपने परिवार के प्रति समर्पण और उनके लिए प्यार ही इन लोगों की पहचान होता है। ये लोग अपने दोस्तों और जानने वालों को हमेशा खुश रखते हैं और उनका ख्याल भी रखते हैं। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों के सुख-दुख में हिस्सा लेना और उनका मनोबल बढ़ाने या उनको सपोर्ट करने से ये लोग कभी पीछे नहीं हठते। यही वजह है कि इन्हें बेहतर खास माना जाता है। (best things about people born on sundays)
संडे को पैदा होने वाले बच्चों की पर्सनैलिटी और लुक्स बहुत खास होते हैं। ये लोग अपनी खूबसूरती और अच्छे लुक्स की वजह से हर जगह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित होते हैं। (personality of sunday born people) रविवार को जन्म लेने वाले लोगों की एक खासियत यह भी है कि ये आत्मविश्वास से भरे होते हैं जो इनका चार्म और भी बढ़ा देते है।