आलिया और रणबीर कपूर ने दिया अपनी बेटी को दुनिया का सबसे सुंदर नाम, अर्थ जानकर हो जाएंगे खुशी से हैरान

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी नन्हीं-सी राजकुमारी का नाम को रिविल करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी। रणबीर-आलिया की बेटी का नाम संस्कृत से लेकर अरबी भाषा से भी जुड़ा हुआ है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 25, 2022 3:06 PM IST

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Daughter Name : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के नाम का खुलासा हो चुका है। बॉलीवुड कपल आलिया और रणबीर कपूर ने अपनी प्यारी बिटिया को एक बहुत ही प्यारा और यूनिक नाम दिया है। आलिया-रणबीर की बेटी का नाम राहा (Raha) रखा गया है। राहा का अर्थ इतना खास है कि बच्ची का नाम सुनने वाला हर व्यक्ति इस नाम की तारीफ किए बिना नहीं रह सकता है। यह एक ऐसा शब्द है जो ट्रेडिशनल होने के साथ बहुत ही गहरे अर्थ (Raha meaning) भी रखता है। कई भाषाओं में राहा शब्द के कई खूबसूरत अर्थ है। खास बात यह है कि रणबीर-आलिया की प्रिंसेस को यह नाम मिला है अपनी दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी नन्हीं-सी राजकुमारीके नाम (Alia Bhatt Ranbir Kapoor baby name) को रिविल करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी और बताया कि किस तरह उनकी बेटी का नाम रखा गया और इस नाम के अर्थ अलग-अलग भाषाओं में क्या हैं।

'राहा' का नाम है बहुत मीनिंगफुल

आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट में लिखा ''हमारी बेटी का नाम राहा रखा गया है और यह नाम चुना है उसकी दादी ने (जो बहुत ही अच्छी और समझदार हैं), इस नाम का अर्थ बहुत ही प्यारा है... राहा शुद्धता का प्रतीक है और इसका अर्थ है दिव्य पथ... स्वाहिली भाषा में इसका मतलब है आनंद , संस्कृत में राहा का अर्थ गोत्र है... बांग्ला भाषा में इसका अर्थ आराम और राहत है... वहीं अरबी में इसका मतलब शांति और खुशी है, यह स्वतंत्रता का भी प्रतीक है। हमारी बिटिया के नाम का पहला अक्षर हम सभी से जुड़ा हुआ है जिसे हम सबने महसूस किया है... थैंक्यू राहा... हमारे जीवन को खुशियों से भरने के लिए.. और हमारे परिवार को नयी जिंदगी देने के लिए।"

कपूर परिवार में है र ( R) अक्षर से नाम रखने की परम्परा

बता दें कि राहा के पिता, दादा और परदादा सभी का नाम र अक्षर से ही शुरु होते हैं। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और दादा राज कपूर (Raj Kapoor) की तरह ही आलिया और रणबीर की बेटी का नाम आर अक्षर से शुरू होता है। कुछ दिनों पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि रणबीर और आलिया की बच्ची का नाम रणबीर के पिता और अभिनेता ऋषि कपूर के नाम से कनेक्टेड होगा। अब 'राहा' के नाम का खुलासा होने के साथ ही इस बात का भी पता चल गया है कि रणबीर और आलिया की बेटी का नाम रखते समय इन सभी बातों पर काफी गौर किया गया है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source