क्या बच्चों के कमरे में Air Purifier लगाना सही है?

Air Purifiers For Children Rooms Safety and Benefits: अगर आप भी बच्चे के कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि इस बारे में डॉक्टर क्या कह रहे हैं?

क्या बच्चों के कमरे में Air Purifier लगाना सही है?

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 24, 2025 7:05 PM IST

Air Purifiers For Children Rooms Safety and Benefits: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। घर के अंदर बढ़ रहे प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए लोग एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लिविंग रूम, व्यस्क के बेडरूम में तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। लेकिन वायु प्रदूषण से बचाने के लिए बच्चों के कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाना सही है क्या है? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब।

बच्चे वायु प्रदूषण से अधिक प्रभावित क्यों होते हैं?

फरीदाबाद के सेक्टर 20 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के नियोनेटोलॉजी विभाग के डायरेक्टर और प्रमुख डॉ. अनिल बत्रा के अनुसार, वायु प्रदूषण से व्यस्कों से ज्यादा बच्चे प्रभावित होते हैं।इसका मुख्य कारण है बच्चों के लंग्स का पूरी तरह से विकसित न होना। बच्चों के फेफड़े जन्म के बाद कई वर्षों तक विकसित होते रहते हैं। इस दौरान प्रदूषित हवा फेफड़ों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। छोटे बच्चों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है। प्रदूषण के छोटे कण जैसे PM 2.5 उनके फेफड़ों में पहुंचकर सर्दी, खांसी और विभिन्न प्रकार की एलर्जी का कारण बनते हैं।

क्या बच्चों के कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाना सही है?- Is it a good idea to install an air purifier in a child's room?

डॉ. अनिल बत्रा के अनुसार, दिल्ली जैसे शहरों में बच्चों के कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाना बहुत जरूरी है। एयर प्यूरीफायर एक ऐसा डिवाइस है जो कमरे की हवा को फिल्टर करके उसमें मौजूद हानिकारक कणों को हटाने का काम करता है। बच्चों के एयर प्यूरीफायर लगाने से धूल, पराग, एलर्जन, PM2.5, बैक्टीरियल स्पोर्स कम होता है। इससे हवा साफ होती है और बच्चे खुलकर सांस ले पाते हैं। बच्चों को कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाते समय चेक करें, उसमें HEPA फिल्टर है या नहीं। जिन एयर प्यूरीफायर में HEPA फिल्टर हो, बच्चों के कमरे में उसी का इस्तेमाल करें।

Also Read

More News

HEPA फिल्टर क्या है और बच्चों के लिए क्यों जरूरी है?

डॉ. अनिल बत्रा के अनुसार, बच्चों के लिए एयर प्यूरीफायर चुनते समय True HEPA Filter सबसे जरूरी फीचर होता है। True HEPA Filter 0.3 माइक्रोन तक के 99.97% कणों को फिल्टर करता है। ये स्पेशल फिल्टर अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित बच्चों के लिए सबसे ज्यादा सुरक्षित होता है।

एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

कुछ एयर प्यूरीफायर ओजोन गैस छोड़ते हैं, जो बच्चों के फेफड़ों के लिए हानिकारक हो सकती है। एयर प्यूरीफाययर खरीदते समय ध्यान दें कि वो ओजोन गैस तो नहीं छोड़ रहा है। अगर एयर प्यूरीफायर ओजोन गैस छोड़ रहा है तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

बच्चे के कमरे का साइज जितना बड़ा होगा, उसी अनुसार CADR रेटिंग वाला प्यूरीफायर चुनें। अगर बच्चे के कमरे का साइज छोटा है तो एयर प्यूरीफायर भी छोटा ही लें।

बच्चों की नींद में खलल न पड़े इस के लिए लो नोइस लेवल वाला एयर प्यूरीफायर चुने। ज्यादा आवाज करने वाले एयर प्यूरीफायर बच्चों के साथ-साथ आपको भी परेशान कर सकते हैं।

TRENDING NOW

Highlights

  • बच्चों के लिए कमरे के लिए एयर प्यूरीफायर जरूरी है।
  • एयर प्यूरीफायर कमरे की हवा को साफ करता है।
  • बच्चों के कमरे के एयर प्यूरीफायर में HEPA फिल्टर होना जरूरी है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।