बच्चों के अनोखे नाम रखने के फायदे-नुकसान

क्या पेरेंट्स को अपने बच्चों के यूनिक नाम रखने चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 4:23 PM IST

सभी पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम सबसे अलग रखना चाहते हैं। जो सुनने में भी अच्छा लगे और उसका मतलब भी अच्छा हो। मुंबई स्थित एसआर रहेजा हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियर साइंस के कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट डॉक्टर केदार टिल्वे के अनुसार, कुछ पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम सबसे हटकर रखते हैं ताकि उनकी पहचान अलग हो। लेकिन आपको बता दें कि असामान्य नाम वाले व्यक्ति का प्रारंभिक सामाजिक जीवन कभी-कभी आसान नहीं होता है।

उपनीत के अनुसार, मेरा नाम यूनिसेक्स है। जिसने मुझे देखा नहीं है और मेरा नाम सुना है वो सोचता है की यह किसी लड़के का नाम है। यह एक स्पेशल नाम है जो दस में से केवल नौ लोगों ने सुना होगा।

डॉक्टर के अनुसार, कभी-कभी यूनिक नाम बच्चे के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। अगर उसके स्कूल या ग्रुप में किसी को उसका नाम समझ नहीं आता या उसका नाम किसी के साथ मेल नहीं खाता है, तो दूसरे बच्चे उसका मजाक बनाने लगते हैं। इससे उस बच्चे को तनाव हो सकता है।

कई बार ऐसा होता है कि ऐसे बच्चों को लगता है कि वो दूसरे बच्चों से अलग हैं क्योंकि उनका नाम यूनिक है। लेकिन आपको बता दें कि इसे लेकर उसके साथ होने वाली बदमाशी से उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

कई बार बच्चे भी इस बात से बुरा मान जाते हैं कि पेरेंट्स ने उनका क्या नाम रख दिया है। शालू के अनुसार, मेरे पेरेंट्स ने मेरे इतना कॉमन नाम रखा है। इससे पेरेंट्स के प्रति मेरे दिल में सम्मान कम होने लगा और मैं कई बार उदास भी हो जाती हूं।

डॉक्टर के अनुसार, नाम को लेकर मजाक बनाने या धमकाने या गलत व्यवहार किये जाने के बाद कई बच्चों के व्यवहार में बदलाव आ सकता है। जैसे-जैसे बच्चे बड़े हो रहे हैं, उनमें ऐसे लक्षण दिख रहे हैं।

न्यूजीलैंड स्थित विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलिंगटन के के अध्ययन के अनुसार, कॉमन नाम वाले लोगों के साथ अन्य लोग स्वाभाविक रूप से जुड़ जाते हैं क्योंकि उनका नाम लेना आसन होता है।

खैर आपके नाम में बहुत कुछ रखा है। यह आपकी पहचान होता है। यूनिक नाम के अपने फायदे होते हैं। जाहिर है आपका नाम यूनिक है जो आपको भीड़ से अलग करता है। सबसे बड़ी बात ऐसे नाम लोगों को बहुत लंबे समय तक याद रहता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ- Newman, E. J., Sanson, M., Miller, E. K., Quigley-McBride, A., Foster, J. L., Bernstein, D. M., & Garry, M. (2014). People with easier to pronounce names promote truthiness of claims. PloS one9(2), e88671.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source