Acid reflux in babies: छोटे शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स के कारण , संकेत और घरेलू उपाय
Acid reflux in babies: छोटे शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स के कारण , संकेत और घरेलू उपाय
अक्सर, छोटे शिशु दूध पीने के बाद उल्टी कर देते हैं। लेकिन, जब बार-बार उल्टी हो, बच्चे को दूध पिलाना मुश्किल हो जाए या इन सबके साथ बच्चे का वजन लगातार कम होता रहे। तो, बच्चे को एसिड रिफ्ल्क्स ( Acid reflux in babies) हो सकता है। जानें शिशुओं में एसिड रिफ्लेक्स के कारण, संकेत और घरेलू नुस्खों के बारे में।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 5, 2020 5:13 PM IST
शिशुओं में भी एसिड रिफ्लक्स (Acid reflux in babies) की समस्या होती है। जो, कई-कई महीनों तक हो सकती है। अक्सर, छोटे शिशु दूध पीने के बाद उल्टी कर देते हैं। लेकिन, जब बार-बार उल्टी हो, बच्चे को दूध पिलाना मुश्किल हो जाए या इन सबके साथ बच्चे का वजन लगातार कम होता रहे। तो, बच्चे को एसिड रिफ्ल्क्स ( Acid reflux in babies) हो सकता है।
छोटे शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स के कारण (Acid reflux in babies):
एसिड रिफ्लक्स की वजह आमतौर पर छोटे बच्चों या शिशुओं में एसिड रिफ्लक्स ( Acid reflux in babies reasons) की वजह होती गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल ट्रैक्ट में गड़बड़ी या उसका सही तरीके से काम ना करना। यह कारण बहुत गम्भीर नहीं माना जाता और यह स्थिति काफी आम भी है। आमतौर पर 12 महीने का होने से पहले यह समस्या ठीक हो जाती है। इसके अलावा, मोटापा या कभी-कभी अनुवांशिक कारणों से एसिड रिफ्लेक्स की समस्या हो सकती है।
बॉटल फीडिंग करते समय दूध को थोड़ा गाढ़ा बनाएं। इसके, लिए सेरेल्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, सेरेल्स देने से पहले डॉक्टर से पहले डॉक्टर से ज़रूर बात करें।
बच्चे को बार-बार और थोड़ी मात्रा में खिलाएं या दूध पिलाएं।
अगर, बच्चा 6 महीने से बड़ा है तो कुछ सॉलिड फूड्स या वीनिंग फूड खिला सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.