जब बच्चे को हो पेट में गैस तो करें ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम
जब बच्चे को हो पेट में गैस तो करें ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम
एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों में गैस बनने की यह दिक्कत कमज़ोर आंतों की परेशानी का संकेत हो सकती है। इसके अलावा भी बच्चों में गैस बनने के कुछ और कारण हो सकते हैं।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 20, 2020 3:26 PM IST
Abdominal Gas in Babies: छोटे बच्चों को पेट में गैस बनने की परेशानी अक्सर होती है। खासकर, नवजात बच्चों में गैस बनने की दिक्कत काफी अधिक होती है। जिसकी वजह से बच्चे परेशान हो जाते हैं और बहुत ज़्यादा रोने लगते हैं। ब्लोटिंग की यह परेशानी कुछ बच्चों को दिन में कई बार होती है तो वहीं कुछ बच्चों को महीनों तक यह समस्या परेशान करती है। (Abdominal Gas in Babies)
बच्चों के साथ पैरेंट्स के लिए भी यह स्थिति तकलीफदेह है क्योंकि उनके लिए बच्चे को चुप करा पाना, हेल्दी रखना और सुला पाना भी मुश्किल हो जाता है। चूंकि, गैस की वजह (Gas Problem in babies) से बच्चे को बहुत अधिक परेशानी होती है तो वह ठीक से दूध भी नहीं पी पाता और आवश्यक मात्रा में नींद लेने में भी दिक्कतें होती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों में गैस बनने की यह दिक्कत कमज़ोर आंतों की परेशानी का संकेत हो सकती है। इसके अलावा भी बच्चों में गैस बनने के कुछ और कारण हो सकते हैं। (Abdominal Gas in Babies causes)
क्यों बनती है शिशुओं के पेट में गैस ?
पाचन तंत्र से जुड़ी गड़बड़ियां
कमज़ोर इम्यून सिस्टम (Abdominal Gas in Babies reasons)
नहाने के बाद हवा में घूमने की आदत
खाना खाते हुए या रोते समय मुंह खोलने से हवा पेट में प्रवेश करने की वजह से
अविकसित डायजेस्टिव सिस्टम
जब बच्चे को हो पेट में गैस तो करें ये उपाय (Tips to get rid of Stomach Gas Problems in Babies):
पेट में गैस होने पर बच्चा बहुत अधिक रोता है। इसीलिए, उसे चुप कराने के प्रयास करें। बच्चे की पीठ पर हल्के हाथों से थपथपी करें। इससे, बच्चे को डकार लेने में मदद होगी और उसे थोड़ा आराम होगा।
बच्चे को दूध पिलाने के बाद डकार दिलवाना ना भूलें, इससे गैस की समस्या कम होती है।
दूध पिलाने के बाद बच्चे को सीधा लिटाने की बजाय, किसी तकिए पर लिटाएं। इससे बच्चे को डकार जल्द आएगी। डकार आने के बाद बच्चे को साधारण तकिए से लिटा दें।
अपने फिजियोथेरेपिस्ट से ऐसी एक्सरसाइज़ेस के बारे में बात करें जो, बच्चे को पेट की गैस से राहत दिलाने में मददगार हो। आमतौर पर साइकिल चलाने और पेट पर हल्के हाथों से मसाज करने से पेट की गैस बाहर निकलती है। (Exercises for Babies)
बच्चे को अपने कंधों के सहारे ही रखें, जब तक कि बच्चा डकार ना ले या सो ना जाए। दूध पीने के बाद गोद में या पालने में सीधा लिटाने से गैस की समस्या बढ़ सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.