छठे नहीं 8वें महीने में खिलाएं शिशु को ठोस आहार, नारियल और चावल से बनी प्यूरी बनाएगी बच्चों को गोरा ओर हड्डियां होंगी मजबूत

8 month baby food recipes in hindi: इस लेख में हम आपको नारियल और चावल से बने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बच्चे की हड्डियां मजबूत बनाती है और उनका रंग गोरा बनाती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 9, 2021 11:49 AM IST

इस बात को सभी जानते हैं कि नवजात शिशु को शुरुआती 6 महीने तक सिर्फ दूध के अलावा कुछ और नहीं देना चाहिए। लेकिन शिशु के 6 महीने पूरे होने के बाद उसे आप कुछ ठोस डाइट (baby food recipes) देना शुरू कर सकते हैं। ठोस डाइट से यहां मतलब है कि आप उसे हल्का-फुल्का सेरेलेक, दाल का पानी जैसी चीजें दे सकते हैं। लेकिन सही मायने में बच्चों को ठोस आहार खिलाने की शुरुआत 8 महीने के बाद ( 8 month baby food recipes in hindi) होती है। इसलिए आपको उसे सही आहार देने की ज्यादा जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको नारियल और चावल से बने कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बच्चे की हड्डियां मजबूत बनाती है और उनका रंग गोरा बनाती हैं। आइए जानते हैं इन हेल्दी फूड्स के बारे में।

नारियल और चावल से बनाएं हेल्‍दी प्‍यूरी, जो 8 महीने के शिशु के लिए बेहद हेल्दीः (coconut milk rice recipe in hindi)

​सामग्री

  • नारियल और चावल से बनी प्यूरी के लिए आपको जरूरत हैः
  • दूध
  • दो चम्‍मच चावल
  • दो बादाम
  • नारियल के 4 से 5 टुकड़े
  • एक छोटा टुकड़ा गुड़
  • एक इलायची

घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं नारियल और चावल की प्यूरी ( how to make coconut milk rice recipe in hindi)

  1. नारियल और चावल की इस प्यूरी को तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल को साफ पानी से धो लें और उसे 30 मिनट तक पानी में भिगो लें।
  2. चावल के साथ-साथ बादाम को भी दूसरे पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें।
  3. इसी के साथ नारियल का भूरे रंग का छिलका उतार लें और उसे साफ कर घिस लें।
  4. बादाम को पानी से बाहर निकालें और उसका छिलका उतार लें।
  5. अब मिक्सी में चावल, बादाम और नारियल डालें।
  6. अब इसमें गुड़, इलायची और थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्सी चालू करें और बारीकी से पीस लें।
  7. मिश्रण के पीस जाने पर इसे छान लें।
  8. छन्‍नी में जमा होने वाले पेस्‍ट पर आधा गिलास पानी डालें और उसे फिर से छानें।
  9. उसके बाद गैस पर पैन रखें और दूध को डालें। दूध को धीमी आंच पर लगातार चलाएं और सारा मिश्रण डाल लें।
  10. जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर एक कटोरी में डाल लें।

नारियल-चावल की ये रेसिपी है शिशु के लिए बहुत हेल्दी (healthy food recipes in hindi)

नारियल-चावल की ये रेसिपी विटामिन सी से भरी होती है, जो शिशु की इम्‍यूनिटी को मजबूत करने का काम करती है।बढ़ाता है।

इसमें मौजूद कॉपर बच्‍चे की स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

यह रेसिपी शिशु को कब्‍ज से राहत प्रदान करता है और बच्‍चे को बढ़ने में मदद करता है।

गुड़ से मिलते हैं शिशु को ये लाभ

गुड़ इस व्यंजन में मिठास पैदा करता है और साथ ही पोषण को भी बढ़ाता है। आप नहीं जानते होंगे कि मात्र 10 ग्राम गुड़ में 0.3 मि.ग्रा आयरन होता है, जो शिशु को खून की कमी से बचाता है। गुड़ में आयरन के साथ-साथ फास्‍फोरस और कैल्शियम भी होता है, जो बच्‍चे की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा गुड़ में मौजूद मैग्‍नीशियम, सिलेनियम और जिंक जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन बी4, बी5, बी6 व कोलिन शिशु की इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

​इलायची से मिलते हैं शिशु के ये फायदे

शिशु को कब्‍ज जैसी शिकायत रहती है तो उसे इलायची खिलाए क्योंकि उसमें मौजूद डायजेस्टिव एंजाइम्‍स उसे खाना पचाने में मदद करते हैं।

इलायची में विटामिन ए भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्‍चे के बालों और आंखों को हेल्दी रखता है।

इलायची में मौजूद पाचक एंजाइम्‍स शिशु के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

वहीं इलायची में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट शिशु के लिवर को साफ रखते हैं, जिससे उनका लिवर ठीक तरह से काम करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source