... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 16, 2021 2:50 PM IST
Image credits by: 6 महीने बाद भी बच्चा नहीं हुआ हेल्दी? 7वें महीने से शुरू करें ये 1 रेसिपी और बढ़ाएं बच्चे की मोटाई और लंबाई
7 month Baby food recipe in hindi : हम सभी जानते हैं कि शिशु को 6 महीने के बाद ही किसी भी तरह का ठोस आहार देना चाहिए क्योंकि उससे पहले उसके हजम करने की शक्ति कमजोर होती है। हालांकि कुछ शिशु 6 महीने बाद भी ठोस आहार को नहीं पचा पाते और बिल्कुल कमजोर ही रहते हैं। ऐसे में उन्हें जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिस कारण वह न तो मोटे हो पाते हैं और न ही तंदरुस्त पाते हैं। 6 महीने तक तो बच्चे का पोषण आधार सिर्फ मां का दूध होता है लेकिन 6 महीने बाद आप उन्हें कई हेल्दी फूड बनाकर खिला सकते हैं। अगर आपके घर में भी हाल ही में शिशु 6 महीने का हुआ है तो आपके लिए भी जरूरी है कि कैसे बच्चे को मोटा और तंदरुस्त बनाया जाए। आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर ही बेबी फूड बनाकर अपने बच्चे को हेल्दी बना सकते हैं।
बेबी के लिए हेल्दी फूड रेसिपी तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक स्टील के कुकर को गैस पर रखें। उसके बाद उसमें एक चम्मच घी डालकर गर्म कर लें। घी के गर्म होने पर एक चौथाई चम्मच जीरा डालकर चटका लें और उस पर एक चुटकी हींग भी डालें। हींग के बाद दो साफ करी पत्ता भी इसमें डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से चला लें।
अब आपको इसमें आधा कटोरी अच्छी तरह से धुले हुए चावल डालने हैं। चावल की मात्रा के अनुरूप इसमें तीन गुना ज्यादा पानी डालें। अब कुकर को ढक दें और कम से कम तीन सीटी लगने तक पकाएं। सीटी आने के बाद ढक्कन खोल लें और कलछी से देखें कि चावल आसानी से पिस रहे हैं या नहीं।
चावल अच्छी तरह से पिस रहे हों तो उसे मिक्सर में डालकर इसमें दो से तीन चम्मच दही मिलाएं। इस बात का खास ख्याल रखें कि दही ताजी होनी चाहिए और खट्टी बिल्कुल न हो। उसके बाद चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, दो तुलसी के पत्ते, दो पत्ती पुदीने की डालकर सभी को अच्छी तरह से पीस लें।
इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्सचर में चलाकर एक कटोरी निकाल लें। ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें गुनगुना पानी या दही डाल लें।
जब शिशु 6 महीने की उम्र पार करता है तो उसका पेट बहुत नाजुक होता है और ज्यादा चीजों को नहीं पचा पाता है यही कारण है कि उसके पेट में कब्ज, दर्द या गैस जैसी परेशानी रहती है। इसलिए उसे ऐसी चीजें खिलाएं जिससे पेट ठीक रहे। ये फूड रेसिपी उसके पाचन को ठीक रखेगी साथ ही उसका वजन भी बढ़ाने का काम करेगी। इस रेसिपी से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी कोई परेशानी शिशु को नहीं होगी।
शायद आप न जानते हों कि चावल विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का एक उम्दा स्त्रोत है। बी कॉम्पलेक्स बच्चों के शारीरिक और मस्तिष्क विकास को बढ़ाने का काम करता है। चावल में मौजूद प्रोटीन बच्चे की मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं चावल में अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो मांसपेशियों को ताकत बढ़ाने में मदद करता है। चावल को पचाना आसान है और ये शिशु का पेट को हल्का भी रखता है। चावल में ज्यादा कैलोरी होती है इसलिए बच्चे को एनर्जी भी मिलती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.