Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ये 5 संकेत बताते हैं आपको दूसरे बच्चे की है जरूरत! जानें खुद से पता लगाने के आम संकेत

Right time to have second child : अगर आप नहीं तय कर पा रहे हैं कि आपको दूसरा बच्चा करना है या नहीं तो आप इन 5 बड़े टिप्स की मदद से ये पता लगा सकते हैं कि आपको बच्चे की जरूरत है नही।

ये 5 संकेत बताते हैं आपको दूसरे बच्चे की है जरूरत! जानें खुद से पता लगाने के आम संकेत
ये 5 संकेत बताते हैं आपको दूसरे बच्चे की है जरूरत! जानें खुद से पता लगाने के आम संकेत

Written by Jitendra Gupta |Published : December 1, 2022 4:33 PM IST

Right time to have second child : अगर आप एक बच्चे के माता-पिता हैं तो ये बात सही है कि हर दूसरा व्यक्ति आपसे पूछता होगा कि दूसरा बच्चा कब कर रहे हो? पहले बच्चे के बाद अक्सर माता-पिता दूसरे बच्चे की प्लानिंग में वक्त लगाते हैं। दरअसल प्लानिंग होना भी जरूरी है क्योंकि आप नहीं चाहते हैं कि आपके ऊपर किसी भी चीज का दबाव पड़े और न ही आपको भविष्य में परवरिश के दौरान किसी चीज की दिक्कत हो। अक्सर इसी जद्दोजहद में बहुत से दंपत्ति अपना ज्यादातर वक्त निकाल देते हैं और ये तय नहीं कर पाते हैं कि उन्हें दूसरे बच्चे की जरूरत है या नहीं। अगर आप नहीं तय कर पा रहे हैं कि आपको दूसरा बच्चा करना है या नहीं तो आप इन 5 बड़े टिप्स की मदद से ये पता लगा सकते हैं कि आपको बच्चे की जरूरत है नही।

1-एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं

जब आपको लगे कि आपका बच्चा दूसरे बच्चे को सपोर्ट करने के लिए तैयार है और खासकर आपकी गैर-मौजूदगी में तो आप दूसरे बच्चे के लिए ट्राई कर सकते हैं। ज्यादातर माता-पिता अक्सर सोचते हैं कि उनके पीछे बच्चे को कौन संभालेगा इसका सीधा जवाब है आपका बच्चा। बच्चे अक्सर अपने भाई-बहन के साथ खड़े होते हैं फिर चाहे परिस्थियां कैसी भी हो।

2-जब आपको प्रेगनेंसी का पता हो

पहली बार मां बनी माताओं को प्रेगनेंसी के बारे में अच्छे से पता होता है। भले ही आपका अनुभव कैसा भी रहा हो लेकिन आप उस दर्द से गुजरी चुकी होती हैं, जिसका अंदाजा सिर्फ आपको ही होता है। आपके लिए मां बनना कब सही रहेगा ये आपसे ज्यादा बेहतर कौन जानता होगा। आप चाहें तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात कर सकती हैं।

3-आपसे बेहतर रहेगा ख्याल

बहुत बार ऐसा होता है कि माता-पिता अपने बच्चों के बारे में कुछ चीजों को समझ नहीं पाते हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं कुछ दिक्कतें होती हैं। बहुत बार आप बच्चों के नखरे से चिढ़ भी जाते हैं लेकिन आपके बच्चे इस हालात से निपटने में सक्षम होते हैं। वे आपसे ज्यादा आपके दूसरे बच्चे का ख्याल रख सकता है। बहुत सी चीजें ऐसी हैं, जो आपसे बेहतर आपका बच्चा जानता होगा।

4-डरते नहीं हैं

जब आपके बच्चे आपस में दोस्त होते हैं तो उन्हें डर कम ही लगता है। इसके अलावा वो साथ खेलते हैं या फिर पढ़ते और सीखते हैं। अपनी उम्र का दोस्त होना बच्चों में सपोर्ट और उन्हें अंदर से मजबूत महसूस कराने में मदद करता है। ये भी एक अच्छा कारण हो सकता है, जिसे जह्न में रखकर आप दूसरे के बच्चे की तैयारी कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-बच्चों में बढ़ती है ये खूबी

​हमेशा जब घर में एक बच्चा होता है तो उसे ही सारा लाड़- प्यार मिलता है। इसकी वजह से बच्चे बिगड़ जाते हैं। लेकिन जब घर में दूसरा बच्चा होता है तो ये चीजें बंट जाती हैं। इससे उनमें अपनी चीजों को देने का भाव जागता है और लड़ाई-झगड़ों से निपटने की शक्ति मिलती है। बच्चों में ये खूबी उन्हें बेहतर बनाने का काम करती है।

About the Author

... Read More