... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 5, 2023 3:34 PM IST
बच्चे पर उतर गया आपका गुस्सा तो इन 5 तरीकों से पाएं हालात पर काबू! अच्छा माता-पिता बनने में मिलेगी मदद
माता-पिता होना कोई आसान काम नहीं, इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य को बनाने के लिए कई बार माता-पिता को सख्त कदम भी उठाने पड़ते हैं। हालांकि कई पल ऐसे होते हैं, जब आपके लिए बच्चों को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस दौरान बहुत से माता-पिता अपने टेम्पर लूज कर जाते हैं और बच्चों पर चीखना चिल्लाना शुरू कर देते हैं। कभी-कभार तो हाथ तक उठ जाता है लेकिन ये तरीका सही नहीं है। अगली बार जब आपको गुस्सा आए तो आपको अपने टेम्पर पर कंट्रोल करने की जरूरत होती है। अगर आपने अपने बच्चे को मार, डांट भी दिया है तो उसके बाद इन 5 टिप्स की मदद से वापस हालात पर काबू पा सकते हैं और अच्छे माता-पिता बन सकते हैं।
बच्चों को नखरे या फिर बुरे बर्ताव को खत्म करने के लिए आपको अपने बच्चों को अनुशासन सिखाने की जरूरत है। हालांकि जब गुस्सा हों तो भूलकर भी इस स्थिति में अपने बच्चों को उनके गलत बर्ताव के लिए सजा न दें। अगर आपके बच्चे न गलती की है तो उसे देखकर गहरी सांस लें और मामले को संभालें।
जब आपका बच्चा आपकी बात न सुनें या न समझें तो बुरा मानना स्वभाविक है। हालांकि आपको अपने बच्चे के नजरिए से देखने की जरूरत है, जो आपको हालात को बेहतर तरीके से निपटाने में मदद करेगा। दरअसल बच्चे आपको दूसरों के सामने समझाने की तरकीब नहीं जानते हैं, इसलिए आपको उन्हें उनके नजरिए से देखने की जरूरत है।
आपको अपने ऊपर काबू रखने की जरूरत है, जो आपके बेहतर तरीके से सोचने में मदद करेगा। इस तरीके से आप बेहतर तरीके से चीजों को संभाल पाएंगे और आपके बच्चे के सामने उचित व्यवहार को रखेंगे। इसलिए हालात कैसे भी हों अपने आप पर काबू रखना जरूर सीखें।
अगर आपने अपने बच्चे के सामने कोई गलती की है तो उसे तुरंत माफी मांगे क्योंकि माफी मांगने से कोई छोटा-बड़ा नहीं हो जाता है। हम सभी इंसान हैं और गलतियां इंसानों से ही होती हैं। इसलिए गलती को दोहराएं नहीं ब्लकि उसके लिए माफी मांगें। ये आपके बच्चे को आपसे अपनी बात कहने के लिए प्रेरित करेगा।
एक माता-पिता होने के नाते आपको अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है और उन गलतियों को न दोहराएं, जो बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करे। एक बार हो गया सो हो गया उस गलती को दोबारा न दोहराएं और अपनी गलतियों से सीखें। दोबारा से बच्चे को डांटने, चिल्लाने और उसे सजा देने से बचें।