कॉलेज शुरू करने से पहले बेटी को सिखा दें ये 5 बातें, सफल हो जाएगा जीवन और पेरेंट्स को भी नहीं रहेगी टेंशन

Daughter parenting: अगर आपकी लाडली भी जल्द ही कॉलेज जाना शुरू करने वाली है, तो कॉलेज शुरू होने से पहले ही उसको कुछ खास चीजें सिखा देनी चाहिए, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 12, 2025 1:56 PM IST

What to teach your daughter before college: क्या आपकी बेटी भी कॉलेज जाने वाली है? असल में यह उसकी जिंदगी का एक बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक चरण होता है। कॉलेज न सिर्फ शिक्षा पाने की जगह है, बल्कि यह उसके आत्मनिर्भर बनने, सोचने का नजरिया विकसित करने और जिंदगी को समझने का भी समय होता है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपनी बेटी को सही मार्गदर्शन दें। उसे आत्मविश्वास, सुरक्षित रहने के तरीके, सही फैसले लेने की समझ और फाइनेंशियल प्लानिंग जैसे जरूरी पहलुओं से पहले ही परिचित करा दें। ये छोटी-छोटी सीखें उसकी पूरी जिंदगी को संवार सकती हैं, क्योंकि कॉलेज लाइफ सिर्फ पढ़ाई का ही नहीं, बल्कि जिंदगी को समझने और संभालने का भी दौर होता है। इस समय अगर बेटियां सही दिशा में चलें, तो वो न सिर्फ आत्मनिर्भर बनती हैं, बल्कि एक मजबूत इंसान भी बनती हैं। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि कॉलेज शुरू होने से पहले अपनी बेटी को ये 5 बातें जरूर सिखाएं।

1. आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास (Self-reliance and self-confidence)

जिंदगी में किसी भी नए पड़ाव पर कदम रखने पहले आप बेटी को सिखाएं कि वे खुद पर भरोसा करना सीखें। चाहे वो फैसले लेना हो, किसी जगह जाना हो या कोई नई चीज़ सीखनी हो, हर कदम पर आत्मविश्वास जरूरी है। आत्मनिर्भर बनेंगी, तो दुनिया की कोई चुनौती उन्हें कमजोर नहीं कर पाएगी।

2. न कहना सीखें (Learn to say No)

बेटी हर परिस्थिति में सुरक्षित रहे इसलिए लिए जरूरी है कि आप अपनी बेटी को सिखाएं कि हर बात में "हां" कहना सही नहीं होता। रिश्ते हों या दोस्ती, जब बात असहजता की हो, तो "न" कहना भी उतना ही जरूरी है जितना "हां" कहना। इससे वे अपनी सीमाएं तय कर पाएंगी और लोगों से सम्मान भी मिलेगा।

3. सेल्फ-डिफेंस (Self-Defence)

कॉलेज लाइफ में बेटियों को अकेले ट्रैवल करना, नए लोगों से मिलना पड़ता है। ऐसे में कई बार वह विकट परिस्थितियों में पड़ सकती हैं, इसलिए आपको अपनी बेटी को बेसिक सेल्फ-डिफेंस जरूर सिखाना चाहिए और बताएं कि कैसे किसी भी अनकंफर्टेबल स्थिति से बाहर निकला जाता है।

4. फाइनेंशियल समझ (Financial Understanding)

क्योंकि यह पड़ाव जिंदगी में नए अनुभव लेने का है, इसलिए आप अपनी बेटी को पैसे की अहमियत जरूर समझाएं। पॉकेट मनी का सही इस्तेमाल कैसे करें, खर्च और बचत का संतुलन कैसे बनाएं, ये बातें उन्हें भविष्य में बहुत मदद करेंगी और उनके व्यक्तित्व में जिम्मेदारी का भाव जुड़ पाएगा।

5. डिजिटल सेफ्टी (Digital Safety)

सोशल मीडिया भले ही आकर्षक लगे, लेकिन यह कई खतरों से भरा होता है। बेटियों को समझाएं कि हर चीज ऑनलाइन शेयर करना सही नहीं होता। निजी जानकारी, लोकेशन और फोटो साझा करते वक्त सतर्क रहें। अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखना आज की डिजिटल दुनिया में बेहद जरूरी है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source