... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : March 17, 2023 3:34 PM IST
शादी से पहले लड़कों के बड़े काम आएंगी अपने पिता से सीखी ये 5 बातें! जानें शादी को सफल बनाने के Father's Tips
Best father advice to son : कहते हैं शादी दो दिलों का मेल है और लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि शादी के बाद बहुत सी चीजें बदल जाती है। अब आपको शादी के बाद कैसे संबंधों को संभालना है इसकी सही राय वही दे सकता है, जो शादीशुदा हो। आपके भले ही कई सारे दोस्त शादीशुदा हो लेकिन उन्हें आपके पिता से ज्यादा अनुभव नहीं होगा। और ऐसे में शादी से पहले आपको रिश्तों से जुड़ी कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए। अगर आप भी हाल-फिलहाल में शादी करने जा रहे हैं तो आपको अपने पिता से कुछ बातें जरूर पूछ लेनी चाहिए, जो आपको अपने नए रिश्ते की अच्छी शुरुआत करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं शादी से पहले पिता से जानने वाली जरूरी राय।
जी हां, किसी भी रिश्ते की नींव उस रिश्ते में रहने वाले लोगों के एक-दूसरे के सम्मान पर टिकी हुई होती हैं। आपको प्यार के साथ-साथ एक दूसरे का सम्मान करना आना चाहिए। जब तक आप ही अपनी पत्नी या फिर पति का सम्मान नहीं करेंगे तो बाहरी लोगों से तो उम्मीद भूल ही जाइए। इसलिए शादी के बाद पहली चीज सम्मान का ख्याल रखिए।
शादी के बाद एक-दूसरे को समझने के लिए आप आपस में खूब सारी बातें कीजिए। इसके अलावा एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी आपको करीब लाने में मदद करेगी। अपनी पत्नी से अपने दिल की हर बात करिए ताकि आपस में किसी भी प्रकार की मिसअंडरस्टेंडिंग न रहें। बता दें कि गलतफहमी आपके रिश्ते को खराब करने का काम करती है। इसलिए खुलकर बात करें और ईमानदार बनें।
इस बात का ख्याल रखें कि शादी दो दिलों का मेल होने के साथ-साथ दो अलग-अलग लोगों के एक रिश्तों में बंधे होने का संकेत भी है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए पार्टनरशिप बहुत ही जरूरी है और रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए दोनों का एक जैसा योगदान भी जरूरी है। इसलिए शादी के अंडरस्टेंडिंग के अलावा आपको पार्टनरशिप पर भी ध्यान देना चाहिए।
आपको हमेशा हालात को समझने और उसके बाद उसे हालात के अनुरूप खुद को ढालने की प्रवृति अपनानी चाहिए। इसके अलावा आपको हमेशा परेशानियों का हल करने की जरूरत है, जो कि आपके रिश्ते को बेहतरतरीके से संभालने में मदद करेगा। ये वही तरीका है, जो रिश्ते को आगे ले जाने में मदद करता है।
छोटी-छोटी चीजें अक्सर लोगों का घर बिगाड़ने का काम करती हैं। अक्सर छोटी-छोटी बातें ही आगे चलकर बड़ी लड़ाईयों की वजह बनती है, जो कि आपके रिश्ते को बिगाड़ने का काम करती है। इसलिए किसी भी बात को लेकर सिर्फ बात करें न कि बहस। बहस कलह की सबसे बड़ी वजह है इसलिए बहस करने के बजाए बातों को सुलझाने का प्रयास करें।