Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

10th Class के बाद बच्चों को सीखने चाहिए ये 5 स्किल! बच्चें कभी नहीं खाएंगे कैरियर में मार

Things to do after Class 10th : आइए आपको बताते हैं 10वीं क्लास के बाद 5 ऐसी स्किल्स के बारे में, जो आपके बच्चे के भविष्य को बदलकर रख देगी।

10th Class के बाद बच्चों को सीखने चाहिए ये 5 स्किल! बच्चें कभी नहीं खाएंगे कैरियर में मार
10th Class के बाद बच्चों को सीखने चाहिए ये 5 स्किल! बच्चें कभी नहीं खाएंगे कैरियर में मार

Written by Jitendra Gupta |Published : June 14, 2023 6:45 PM IST

Things to do after Class 10th : अक्सर माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं कि आगे चलकर उनका बच्चा क्या करेगा, क्या बनेगा वगैराह-वगैराह। लेकिन सही समय पर क्या करना है क्या ऑप्शंस चुनने हैं, इस बात का पता बहुत ही कम लोगों को होता है। ज्यादातर बच्चे 12वीं के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित होते हैं लेकिन कुछ स्किल्स आपको 12वीं से पहले आनी चाहिए। जी हां, अगर आपका बच्चा 10वीं क्लास से ही अपने स्किल्स सेट में ये 5 चीजें एड कर लेगा तो वह दूसरे बच्चों की तुलना में काफी आगे जा सकता है। आइए आपको बताते हैं 10वीं क्लास के बाद 5 ऐसी स्किल्स के बारे में, जो आपके बच्चे के भविष्य को बदलकर रख देगी।

1-वीडियो एडिटिंग

मॉडर्न दुनिया में हर एक व्यक्ति सोशल मीडिया का दीवाना है और वीडियो बनाना हर किसी को पसंद है। लेकिन जो बच्चे वीडियो एडिटिंग का गुण जानते हैं वे दूसरे बच्चों से हटकर होते हैं। ये एक ऐसा स्किल है, जो 10वीं के बाद हर एक बच्चे को सीखने की जरूरत है।

2-फोटोग्राफी

अगर आपमें कुछ अलग कर दिखाने की ताकत है तो आप जानते हैं कि सोशल मीडिया का संसार कितना बड़ा है। मौजूदा वक्त में ऐसी तमाम वेबसाइट और प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां पर आप अपनी फोटोग्राफी की कला की छाप छोड़ सकते हैं। बेहतरीन फोटो खींचना अपने आप में एक कौशल है, जो कि हर एक व्यक्ति नहीं कर सकता। 10वीं के बाद आप फोटोग्राफी सीख सकते हैं।

3-डिजिटल मार्केटिंग

मौजूदा वक्त डिजिटल युग से कम नहीं है। हर चीज ऑनलाइन है और इसे करना और भी ज्यादा आसान है। आपको जानकर खुशी होगी कि डिजिटल मार्केटिंग सीखना बहुत ही आसान है और आप इसे सीखकर दूसरे बच्चों से कहीं ज्यादा बेहतर साबित हो सकते हैं।

4-ज्वैलरी डिजाइन मेकिंग

अगर आपको आर्ट पसंद है और आप नई-नई चीजों को बनाना पसंद करते हैं तो ज्वैलरी डिजाइन मेकिंग क्षेत्र में आपका स्वागत है। हर बच्चे को आभूषण का शौक होता है और अगर उसके अंदर रचनात्मकता है तो फिर ये कौशल उसे कही आगे ले जा सकता है। ये कौशल जल्द ही आपके बच्चे को दूसरों से अलग बना सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5-कूकिंग

कूकिंग तो एक ऐसा टैलेंट है, जो आपको रातोंरात स्टार बना सकता है। दुनियाभर के सोशल मीडिया अकाउंट्स अपने फ्री वक्त में खाना बनाने की तरकीबें ढूंढते हैं और अगर आपको ये कला आ गई तो फिर आप भी स्टार बन सकते हैं। आप 10वीं के बाद अपने बच्चों को कूकिंग सिखाएं, जो उन्हें क्रिएटिव बनाने के साथ-साथ दूसरों से अलग बनाएगी।

About the Author

... Read More