... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 21, 2022 4:09 PM IST
बच्चों को भूलकर भी न मारें ये 5 तानें! सुधरने के बजाए और भी ज्यादा बिगड़ने लगेगा आपका बच्चा
आपने ये तो बहुत बार सुना होगा कि बच्चों की तारीफ करने से बच्चे बहुत जल्दी बिगड़ जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कही कुछ बातें भी उन्हें बिगाड़ने का काम करती हैं? जी हां, आपकी कही हर एक बात बच्चे के मानसिक स्तर को प्रभावित करने का काम करती है, इसलिए ये कहा जाता है कि आपको बच्चों के साथ बात करते वक्त शब्दों के चयन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप भी अपने बच्चों को ये ताने देते हैं तो आपको अब अपनी इस आदत को सुधारने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये ताने, जिन्हें आपको बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए।
जब भी आप अपने बच्चे से ये कहते हैं कि तुम बहुत बेवकूफ हो तो ये उनके आत्मविश्वास को तोड़नेका काम करता है। बेवकूफ शब्द अपने आप में ही एक गाली है, जिससे बच्चे की भावना को ठेस पहुंचती है। इस ताने को सुनकर बच्चा अपना आत्मविश्वास खो बैठता है। इसलिए ये ताना बच्चों को बिल्कुल भी न दें।
जब बच्चा आपकी बातों पर ध्यान नहीं देता है और न ही खुद शांत होता है तो उससे ये मत कहिए की ज्यादा नाटक मत करो। ये ताना उनके भावनात्मक पहलू को और ज्यादा ठेस पहुंचाने का काम करता है। जब आप अपने बच्चे की भावनाओं को नाटक का नाम देते हैं तो वह और ज्यादा उखड़ सकता है। इसलिए ऐसा मत कीजिए।
अपने बच्चे को बार-बार बेवकूफ, नौटंकी, बुद्धू जैसे शब्दों से बुलाना आपके और आपके बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न सिर्फ बच्चों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है बल्कि उसके अंदर असुरक्षा का भाव भी पैदा होता है। बच्चों को बार-बार इन शब्दों से पुकारना मतलब उनके आत्मविश्वास को तोड़ देता है।
बहुत से माता-पिता अपने बच्चों से अक्सर ये कहते हैं कि हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे या हम वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये एक ऐसा ताना है, जो बच्चों को अंदर से दुखीबनाता है और बच्चे अपनी बात को कहने से डरने लगते हैं। ये ताना अक्सर उन्हें अंदर से परेशान करता है और वे अपनी भावनाएं छिपाने लगते हैं।
बच्चों को सबसे खराब लगने वाले तानों में से सबसे ज्यादा बुरा ताना है कि तुम्हें क्या दिक्कत है? जब भी आप अपने बच्चे से ये बोलते हैं तो वह खुद को हमेशा गलत ही पाता है। इस ताने की वजह से उसे लगता है कि वह गलत है। इसलिए ये ताना बिल्कुल भी बच्चों को न मारे।