... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 13, 2021 2:19 PM IST
कॉलेज जाने से पहले हर टीनएजर को सीख लेने चाहिए ये 5 काम, सीख लेंगे तो जिंदगी बन जाएंगी
हर माता-पिता की चाहत होती है कि उसके बच्चे हमेशा खुश रहें और सभी खतरों व कठिनाइयों से दूर रहें लेकिन सच्चाई कुछ और ही है कि ऐसा संभव नहीं है। दरअसल होता क्या है कि जब एक बार आपका बच्चा दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए घर से बाहर निकलता है, तो आप हर वक्त उसके साथ नहीं रह सकते हैं। हां, आप उसे उसकी राह में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार जरूर कर सकते हैं। अपने बच्चों को आजाद और सफल बनाने के लिए उनमें सभी कौशल को विकसित करना बहुत ही जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बच्चों को जरूर सिखाना चाहिए। ये 5 जीवन कौशल आपके बच्चों को आत्म-निर्भर बनाएंगे और उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियों से रूबरू कराएंगे।
घर पर आप अपने बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन जरूर तैयार करते होंगे लेकिन आपको ये तरकीबें अपने बच्चों को भी सिखानी चाहिए क्योंकि ये आपको अपने सपनों को पूरा करने में मदद करेंगे। जी हां, कभी-कभार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं जिसमें आप उनके साथ नहीं होंगे तो उन्हें ये चीज आना बहुत ही जरूरी है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें खाना पकाना जरूरी सिखाएं।
बच्चे चाहें, जहां भी हो उन्हें समय का सदुपयोग करना आना चाहिए। घर पर आप अपने बच्चे को हर चीज टाइम से करना सिखाइए क्योंकि जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उन्हें अपने दिन की पूरी प्लानिंग खुद आनी चाहिए। पूरी दिन की सही प्लानिंग उन्हें उनके काम को प्राथमिकता देने और रूटीन का सही तरीके से पालन करने में मदद मिलेगी।
बच्चों को पता होना चाहिए कि जिम्मेदारी से अपने पैसे को कैसे संभाला जाता है। उम्र के साथ-साथ उनकी मंथली पॉकेट मनी भी बढ़ाते जाएं। उनके पास पैसो होने का मतलब ये नहीं है कि वे अलग-अलग तरीकों से पैसे खर्च करते हैं जैसे दोस्तों के साथ घूमना, फैंसी कपड़े और अन्य शौक-मौज। ये उनका फैसला है, जो उन्हें धन प्रबंधन सिखाने में मदद करेगा।
साफ-सफाई रखने और कपड़े धोना भी एक कला है, जिसे बच्चों को कम उम्र में ही सीखा देना चाहिए। बच्चों को ये पता होने चाहिए कि कुछ कपड़ों को अकेले धोना चाहिए और डिटर्जेंट, फ़ैब्रिक सॉफ्टनर, ब्लीच और स्टेन रिमूवर का उपयोग कैसे किया जाता है। उन्हें घर पर कपड़े धोने में मदद करें, उनके कमरे को साफ करें।
बुखार, सर्दीऔर सिरदर्द जैसी कुछ सामान्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हैं, जो अकेले रहने वाले बच्चों को सही तौर पर पता होना चाहिए कि ऐसी स्थिति में क्या करें। कब डॉक्टर के पास जाना है, कौन सी दवाएं लेनी हैं आदि। ये कुछ बुनियादी बातें हैं जो बच्चों को घर से दूर रहने पर पता होनी चाहिए।