Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
डराने-धमकाने के कई रूप होते हैं, जिसमें गाली देना, भावनात्मक रूप से और शारीरिक रूप से यानी मारना-पीटना शामिल है। अगर आपका बच्चा पेट दर्द, सिरदर्द के साथ-साथ डरा और चिंता से परेशान रहता है और स्कूल जाने से कतराता है तो ये कुछ आम संकेत हो सकते हैं कि आपका बच्चा बुली हो रहा है। इसके अलावा कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो दूसरे बच्चों को डराते-धमकाते हैं और उन्हें इन सबमें मजा आता है। अगर आपका बच्चा घर में शांत और बाहर गुडों की तरह पेश आता है तो उसके व्यवहार में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसे आप इस तरीके से पहचान सकते हैं।
अगर आपका बच्चा दूसरों को डराता या फिर धमकाता है तो उसके व्यवहार में आपको ये बदलाव दिखाई देना शुरू हो जाएंगेः
1-हमेशा दूसरों पर हावी होना और उन्हें अपने हिसाब से कंट्रोल करना।
2-माता-पिता, टीचर और दूसरे लोगों के प्रति गुस्सैल रवैया
3-बहुत जल्दी चिढ़चिढ़ा हो जाना
4-आक्रामक बर्ताव और बात-बात पर गाली-गलौच करना या मारपीट करना
5-दूसरे के लिए दयाभाव न रखना
अपने बच्चे से बात करें कि आखिर वे ऐसा क्यों कर रहा है और क्या कर रहा है। कुछ बच्चे गुस्से में दूसरे बच्चों को धमकाते हैं तो कुछ निराशा में और कुछ लोग मुश्किल हालात से निपटने के प्रयास में। इस बात को जानकर कि क्यों वह ऐसा कर रहे हैं आपको हालात को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
हम सभी जानते हैं कि बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। आपका रवैया अगर पॉजिटिव है तो बच्चे में वह भावनाएं अपने आप आ जाती हैं। इसलिए अपने बच्चों को कभी भी हिंसक प्रवृतिके बारे में न बताएं और न ही उनके सामने लड़ाई या फिर गाली-गलौच करें।
कुछ बच्चे इसलिए दूसरों को डराते व धमकाते हैं क्योंकि वे अपनी भावनाओं से बेखबर होते हैं। अपने बच्चे को सिखाएं कि दूसरे बच्चे भी कैसा महसूस करते हैं और बताएं कि कैसे उनके काम दूसरों के बीच नकरात्मकता फैलाते हैं।
हमेशा अपने बच्चे से ये जानने की कोशिश करें कि क्या हुआ और आखिर उसने क्यों ऐसा किया। हमेशा उन्हें हालात से लड़ने के लिए विकल्प सुझाएं और बताएं कि अगर ऐसा उनके साथ हो तो क्या होगा।