... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 15, 2023 3:16 PM IST
बच्चों के साथ आपका रिश्ता हो गया है टॉक्सिक बताते हैं ये 5 संकेत, जानें खराब रिश्ते को पहचानने के आसान तरीके
Toxic relationship with Kids : अक्सर ये कहा जाता है कि माता-पिता की आदतें बच्चों का भविष्य बनाने का काम करती है और बिगाड़ने का भी। आपने बहुत लोगों के मुंह से सुना होगा कि बच्चों की अच्छी परवरिश उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती हैं। वहीं अगर आपकी परवरिश में कमी है तो बच्चा आगे चलकर बिगड़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जो बच्चों के साथ आपके रिश्ते को बिगाड़ने का काम करती हैं? नहीं तो आइए आपको बताते हैं रिश्ते में दरार पैदा करने वाली 5 ऐसी चीजों के बारे में, जिनसे अभिभावकों को दूरी बनाने की जरूरत है।
बच्चों का बात-बात पर मारना, पीटना, उन्हें गाली देना आपके रिश्ते को आपके बच्चे के साथ खराब बनाने का काम करता है। बच्चे को धमकाना भी इसमें शामिल है क्योंकि इससे बच्चा अपने दिल की बात आपसे कहने से कतराता है और बिगड़ने लगता है।
अगर आप अपनी बातों को मनवाने के आदि हैं तो ये रवैया बच्चों पर थोपने से बचें क्योंकि ऐसा करने से आप बच्चों की जरूरतों और उनकी भावनाओं को दरकिनार कर देते हैं, जो आगे चलकर उन्हें बिगाड़ने का काम करता है। इसलिए हमेशा अपनी बातों को मनवाने की कोशिश न करें।
इसमें कोई दो राय नहीं कि कोई भी शख्स या बच्चा परफेक्ट नहीं होता और शायद आप भी न हो। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखें कि बच्चे को अपने हिसाब से काम करने दें और जैसा वह कर रहे हैं उसे ठीक बनाने की कोशिश करें। इसके अलावा बात-बात पर अपने बच्चों की आलोचना न करें, जो कि उन्हें हर्ट करता है।
अगर आपको इस बात पर शर्म आती है कि आपका बच्चा आपकी बात या फिर आदेशों का पालन नहीं करता है तो आपको अपना व्यवहार बदलने की जरूरत है। इस बात को लेकर डांटना-मारनाआपके लिए भी हानिकारक हो सकता है क्योंकि बच्चा अपने दिल की बात आपसे कह नहीं पाएगा और डरेगा। इसलिए इस आदत को सुधारें।
बात-बात पर अपने बच्चे से ये कहना है कि आप उनसे प्यार नहीं करते ये आपके बच्चे को अंदर से तोड़ने का काम करता है। इतना ही नहीं ये तरीका बच्चों को अंदर से झकझोर कर रख देता है और आपके रिश्ते को भी बिगाड़ने का काम करता है। इसलिए बच्चों को समझाएं न कि उनसे ये कहें कि आप उनसे प्यार नहीं करते।