Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अंडरवेट बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खिलाएं ये 5 फूड, कुछ दिनों में सुक्कड से हो जाएगा "मोटू"

अगर आपका बच्चा अंडरवेट है तो आपको चिंता होगी की कैसे उसका वजन बढ़ाया जाए। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बच्चे का वजन बढ़ाने में मदद करेंगे।

अंडरवेट बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खिलाएं ये 5 फूड, कुछ दिनों में सुक्कड से हो जाएगा
अंडरवेट बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए रोजाना खिलाएं ये 5 फूड, कुछ दिनों में सुक्कड से हो जाएगा "मोटू"

Written by Jitendra Gupta |Published : March 18, 2021 4:22 PM IST

ऐसा कहा जाता है कि छोटे बच्चों के लिए बड़ों के मुकाबले वजन बढ़ाना ज्यादा आसान होता है। जो कि काफी हद तक सही भी माना जाता है। जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें एक तो भूख भी बहुत कम लगती है और वह खाना भी बहुत कम ही खाते हैं। यही कारण है कि उन्हें हेल्दी होने में काफी मुश्किलात का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों के लिए मुश्किल ये होती है कि उन्हें जंक फूड और बाहर का खाना ज्यादा पसंद होता है, जिस कारण से वे हेल्दी खाने से दूर भागते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा हेल्दी रहे और उसका वजन बढ़ें तो आप ये 5 फूड्स उन्हें जरूर खिलाएं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।

बच्चों को खिलाएं ये 5 फूड्स और तेजी से बढ़ाए उनका वजन

आलू

ज्यादातर बच्चों को आलू बहुत ज्यादा पसंद होते हैं और इनके सेवन से बच्चों का हेल्दी वजन बनाए रखने में आपको मदद मिल सकती है। आलू में मौजूद कैलोरी, डायटरी फाइबर और अमीनो एसिड होता है, जो सभी उम्र के बच्चों को सही मायने में वजन बढ़ाने में मदद करता है।

अंडे

अंडा अपनेआप में एक संपूर्ण फूड है, जो कि प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों से समद्ध होता है। ये सभी पोषक तत्व आपके बच्चों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके बच्चे को सही वजन बनाए रखने में मदद करते हैं। बच्चों को आप उनकी उम्र के हिसाब से अंडे खिला सकते हैं और उबले हुए अंडे आपके बच्चे के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

डेयरी उत्पाद

बढ़ते हुए बच्चे के लिए दूध मक्खन और दूध से बने अन्य उत्पाद बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। इनमें मौजूद कैल्शियम आपके बच्चों की हड्डियां मजबूत बनाएगा और उन्हें उनकी उम्र के हिसाब से अच्छी ग्रोथ भी प्रदान करेगा। मक्खन जैसा अच्छा फैट आपको सही से वजन बढ़ाने में मदद करेगा।

नट्स और सीड्स

ड्राई फ्रूट्स, नट्स और बीज वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। चूंकि इनमें अच्छी मात्रा में माइक्रोन्यूट्रिएंट,शुगर और ऊर्जा होती है, जिन्हें खाने से आपका बच्चा फिट और तंदरुस्त रहता है। इसलिए नट्स का सेवन आपके बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

केले

केले को बच्चों के लिए एनर्जी का एक बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है। और तो और ये वजन बढ़ाने के लिए भी एक हेल्दी फूड माना जाता है। एक केले में 105 कैलोरी होती है, जो आपको एनर्जी देने के साथ सही तरीके से वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।

About the Author

... Read More