Ovarian Cysts : ओवरेयिन सिस्ट ठीक करने के देसी उपचार

विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाएं जिंदगी में एक या दो बार ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित जरूर होती हैं। ओवेरियन सिस्ट की समस्या मेनोपॉज के पहले महिलाओं में अधिक होता है, लेकिन कुछ महिलाओं में यह मेनोपॉज के बाद भी पाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 12, 2019 11:55 AM IST

महिलाओं में ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cysts) होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाएं जिंदगी में एक बार या दो बार ओवेरियन सिस्ट से पीड़ित जरूर होती हैं। ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cysts) की समस्या मेनोपॉज के पहले महिलाओं में अधिक होता है, लेकिन कुछ महिलाओं में यह मेनोपॉज के बाद भी पाया जा सकता है।

क्यों होता है ओवेरियन सिस्ट

ओवेरियन सिस्ट मुख्य रूप से हार्मोनल अंसुतलन के कारण होता है। शोध के अनुसार, शरीर में अधिक इस्ट्रोजन होने के कारण ओवेरियन सिस्ट बनते हैं। वैसे, अधिकतर सिस्ट नुकसानदायक नहीं होते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं, जो क्षतिग्रस्त हो तो गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। कई मामले में कुछ सिस्ट खुद ही समाप्त हो जाते हैं और ज्यादातर महिलाओं को आकस्मिक ही पता चल पाता है कि उन्हें सिस्ट की समस्या है।

सिस्ट कितने प्रकार के होते हैं

दो तरह के सिस्ट होते हैं फंक्शनल सिस्ट और अन्य सिस्ट। एक महिला का शरीर प्रत्येक महीने फॉलिकल का उत्पादन करता है। ये सिस्ट जैसे लगते हैं और हर महीने मासिक चक्र के दौरान एक अंडा रिलीज करते हैं। कभी-कभी शरीर जो फॉलिकल का उत्पादन करते हैं, वो बढ़ते जाते हैं और इसलिए इससे जो सिस्ट बनता है, उसे फंक्शनल सिस्ट कहते हैं। हालांकि, फंक्शनल सिस्ट नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और खुद ही समय के साथ खत्म हो जाते हैं। वहीं, अन्य सिस्ट डरम्वॉएड (dermoid), सिस्टाडेनोमस (cystadenomas) और एन्डोमेट्रिओमस (endometriomas) कहा जाता है। ये अलग-अलग कारणों से होते हैं जैसे इंडोमेटेरियल वॉल्स का बढ़ना। इसके साथ शरीर के और भी कई फैक्टर शामिल होते हैं। कई बार इस तरह के सिस्ट जब बढ़ते हैं, तो इनमें पानी या बलगम जैसा पदार्थ भर जाता है। इसमें दर्द भी होता है और फट भी सकता है।

सिस्ट ठीक करने के देसी उपचार

हर्बल चाय

कैमोमाइल चाय या बाकी हर्बल चाय जैसे मिंट, ब्लैकबेरी, रसबेरी इत्यादि से सिस्ट को काफी आराम मिलता है। हर्बल चाय आपको शांति देता है और सिस्ट (Home remedies for ovarian cysts) के दर्द को भी कम करता है। गर्म चाय आपके मासिक धर्म को बिल्कुल नियमित रखता है। साथ ही इसकी भी संभावना होती है कि सिस्ट खत्म हो जाए और आपक स्राव और अधिक नियंत्रित हो जाए।

चुकंदर का जूस

चुकंदर में बीटाकेनिन नाम का पदार्थ होता है जो शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है । अगर आप चुकंदर के जूस को गाजर के साथ मिलाएंगे तो आपको बहुत जल्द आराम मिलेगा।

गर्म दबाब

गर्म दबाब से सिस्ट से होने वाले समस्याओं को काफी आराम मिल सकता है। कई लोगों का मानना है कि गर्म कैस्टर तेल को कपड़े पर डालकर पेट सेंकने से काफी आराम मिलता है। इस बात का ख्याल रखें की अगर आपकी त्वचा पर चोट या घाव है तो तेल ना लगाएं। अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित या प्रेग्नेंट हैं तो भी इसे नजरअंदाज करें। बेहतर होगा कि आप इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लें।

सोया से बचें

प्रोसेस्ड सोया प्रोडक्ट में एक पदार्थ होता है, जो एस्ट्रोजन की नकल करता है। इससे सिस्ट बना सकता है, इसलिए अपनी डाइट से सोया हटा दें।

क्या वेजाइनल डिस्चार्ज सफेद की बजाय दूसरे रंगों में भी होता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source