3 महीने से अधिक करते हैं एक ही टूथब्रश का यूज, जान लें क्या हो सकते हैं नुकसान

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, प्रत्येक तीन महीने में टूथब्रश को बदल देना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2018 5:12 PM IST

ब्रश हम रोज करते हैं। यह डेली रूटीन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप रोज जिस टूथब्रश से दांतों की साफ-सफाई करते हैं, वह देखने में बेशक आपको साफ लगता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके टूथब्रेश में भी कई बैक्टीरिया छिपे रहते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि टूथब्रश घर की तीसरी सबसे गंदी चीज हो सकती है। जब आपका टूथ ब्रश ही इतना गंदा होगा तो आपको डायरिया, स्किन इंफेक्शन तो होगा ही। ऐसे में दांतों को आप चाहे जितना भी ब्रश कर लें, जब टूथब्रश गंदा रहेगा तो आपके दांत कैसे स्वस्थ रहेंगे। यह जानना भी जरूरी है कि आप टूथब्रश को कहां रखें, कैसे रखें और कब बदलें।

1 हो सकता है आप ब्रश करने से पहले अपने टूथब्रश को पानी से भिगोते होंगे। ऐसा अधिकतर लोग करते हैं। टूथब्रश गीला करने इसके तार पतले हो जाते हैं। ऐसे में इनकी दांतों को ब्रश करने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसा करने से बचें। इससे टूथब्रश जल्दी खराब होता है और दांत भी सही तरीके से साफ नहीं होते। गीले टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाने से पेस्ट डाइल्यूट हो जाता है, जिससे उसका प्रभाव कम हो जाता है।

toothbrush using tips

2 कुछ लोग बाथरूम में ही टूथब्रश रखते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो टॉइलट या वॉशबेसिन के पास ही टूथब्रश रख देते हैं। जब आप टॉयलेट करते हैं, तो पानी के छीटों से टॉयलेट शीट पर बैठे हानिकारक जीवाणु भी हवा में फैल जाते हैं। हो सकता है ये आपके टूथब्रश तक पहुंच जाते हों। बेशक ये आंखों से दिखते नहीं हैं, लेकिन पहले से ही सावधानी बरतने में कोई हानि तो नहीं है। कोशिश करें कि आपका टूथब्रश कमोड से कम से कम 2 फीट की दूरी पर रहे।

3 जिसमें टूथब्रश रखते हैं, उस होल्डर को लोग महीनों साफ करना या बदलना भूल जाते हैं। इस तरफ भी ध्यान दें। सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर टूथब्रश होल्डर को साफ करें। इससे होल्डर में छिपे बैठे बैक्टीरिया आपके ब्रेश में नहीं जा सकेंगे और आप मुंह और पेट से संबंधित रोगों से बचे रहेंगे।

4 बाजार में ब्रश के साथ ब्रिसल को ढक कर रखने वाले बॉक्स मिलने लगे हैं। आप इसे भूलकर भी न खरीदें। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रश को ढंक कर रखना सही नहीं है। इससे आपके ब्रश में कीटाणु पनपने लगते हैं। टूथब्रश का इस्तेमाल करने के बाद उसे सीधा खड़ा करके रखें। इससे ब्रश पर जमा पानी आसानी से निकल जाता है। इससे नमी ब्रश में नहीं रहेगी और कीटाणुओं को पनपने लायक माहौल नहीं मिलेगा।

toothbrush using tips1

5 आमतौर पर एक ही ब्रश होल्डर में पूरे परिवार वालों के ब्रश रखे होते हैं। यह गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इससे एक टूथब्रश के बैक्टीरिया आसानी से दूसरे टूथब्रश में चले जाते हैं। टूथब्रश अलग-अलग रखें। किसी दूसरे का ब्रश भी इस्तेमाल करने से बचें। कुछ लोग ऐसा भी कर बैठते हैं।

6 अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार, प्रत्येक तीन महीने में टूथब्रश बदल दें। ज्यादातर लोग एक ही ब्रश को सालों इस्तेमाल करते रहते हैं। ब्रश के रेशे फैल गए हों तो ब्रश जरूर बदल दें। टूथब्रश की गंदगी आपको दांतों की सेहत के साथ दिल को भी नुकसान पंहुचा सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- ब्रश के ब्रिसल्स में जमी गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करने के लिए उसे उबलते हुए पानी में 5 मिनट रखें।

- टूथब्रश के ब्रिसल्स को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा को पानी में डालकर ब्रश को उसमें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

- दो मिनट से ज्यादा टूथब्रश न करें वरना दांतों का एनैमल खराब हो जाता है।

- टूथब्रश करने का सही तरीका है कि आप ब्रश को दांतों पर ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की ओर ले जाएं।

- ब्रश करने के बाद मसूड़ों की उंगली से मसाज जरूर करें। इससे मसूड़े मजबूत होते हैं।

चित्रस्रोत-Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.