
Also Read
ओरल हेल्थ को स्वस्थ रखेंगी ये आयुर्वेदिक टिप्स
ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना और अपने दांतों को फ्लॉस करने का बेहद महत्व है। ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए जितना जरूरी उनकी सफाई करना है उतनी ही अन्य जरूरी नुस्खे भी हैं। यानि कि दांतों को साफ करने में घरेलू नुस्खे और आयुर्वेद बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आयुर्वेद की बात करें तो ये आपके दांतों को सफेद और चमकदार बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसका प्रमाण यही है कि प्राचीन समय में लोग अपने दांतों को साफ करने के लिए विशिष्ट पौधों की टहनियों और अन्य आयुर्वेदिक चीजेां का ही इस्तेमाल करते थे। जिसका नतीजा यह था कि उन्हें कभी दांतों के सड़ने, खराब होने या दर्द जैसे समस्याएं नहीं होती थी। आयुर्वेद मानता है कि उसकी तकनीक का इस्तेमाल करने वाले लोगों में दांतों और मसूड़ों से संबंधित बहुत कम समस्याएं होती हैं। आज इस लेख में हम आपको आयुर्वेद के अनुसार ओरल हेल्थ को बनाए रखने की टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये टिप्स-
प्राचीन समय में लोग अपने दांतों को साफ करने के लिए कड़वे पौधों की टहनियों का इस्तेमाल करते थे। कड़वी टहनियों में मौजूद ऐन्टीमाइक्रोबीअल प्रॉपर्टीज दांतों को स्वस्थ रखने और दांतों में मौजूद उन कीटाणुओं को दूर करने में मदद करती है जो दांतों की सड़न का कारण बनते हैं। कड़वी टहनियों वाली जड़ी-बूटियाँ मुंह से टॉक्सिंस को बाहन निकालती हैं और सांसों की बदबू से भी लड़ती हैं। नीम, आम और पीपल के पेड़ की टहनियां ओरल हाइजीन के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाती हैं।
जिस टहनी को आप इस्तेमाल कर रहे हैं वह कम से कम 25 सेमी लंबी और आपकी उंगलियों जितनी मोटी होनी चाहिए ताकि आप इसे आसानी से पकड़ सकें। ब्रश के रूप में टहनी का उपयोग करने के लिए, सबसे पहले इसकी नोक को चबाएं और अब मुंह में रस के साथ टहनी को सभी दांतों पर रगड़ें। नियमित रूप से ऐसा करने से मुंह का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
विज्ञान के अनुसार, आपको अपने दांतों को कम से कम दो मिनट तक अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए। हमेशा छोटे और मुलायम मुंह वाले ब्रश का इस्तेमाल करें ताकि यह दाड़ के दांतों को भी अच्छी तरह साफ करें। अगर आपके दांतों के बीच में गैप है तो उनके बीच में भी हल्के हाथों से ब्रश करें। याद रखें कि हमेशा अपने दांतों को सर्कुलर मोशन में ही साफ करें।
आजकल बाजार में कई ऐसे टूथपेस्ट मौजूद हैं जो पूरी तरह से आयुर्वेदिक होने और टहनियों जितनी क्षमता रखने का दावा करते हैं। आप ऐसे हर्बल टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हर्बल पौधों से बने हो न कि कैमिकल से। क्योंकि कैमिकलयुक्त पेस्ट आपके दांतों को तुरंत चमक तो दे सकते हैं लेकिन लंबे समय के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं।