शुगर फ्री च्युइंग गम ऐसे रोक सकती है दांतों की सड़न और कैविटी

शुगर फ्री च्युइंग गम (Sugar free chewing gum) ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है. जब आप शुगर फ्री च्युइंग गम चबाते हैं तो मुंह में लार बनता है, जो कैविटी से बचाता है. दांतों की सड़न के लिए कैविटी ही जिम्मेदार होती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 21, 2019 1:14 PM IST

शुगर फ्री च्युइंग गम (Sugar free chewing gum) ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से मसूड़ों की सड़न से बचा जा सकता है. किंग्स कॉलेज लंदन में हुए शोध में पाया गया है कि अगर आप शुगर फ्री च्युइंग गम चबाते हैं, तो ओरल हेल्थ बेहतर रहा है. शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से दांतों में कैविटी का खतरा कम होता है. इसके पूर्व में हुए एक शोध के अनुसरा च्युइंग गम चबाने से वेट लॉस आसानी से होता है.

शुगर फ्री च्युइंग गम के फायदे

शोध के अनुसार शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से मुंह में लार बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. मुंह का लार कैविटी और इंफेक्शन (Tooth decay) से बचाने का काम करती है. इसके अलावा शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से प्लाक की समस्या भी नहीं होती है.

शोधकर्ताओं के अनुसार "शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से दांतों की सड़न और अन्य ओरल बीमारियों से बचा जा सकता है. शुगर फ्री च्युइंग गम कई अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम करती है."

एंटीबैक्टीरियल गुण

इस शोध में यह भी दावा किया गया है कि शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से एंटीबैक्टीरियल गुण भी उत्पन्न होते हैं. इसकी वजह से सड़े हुए दांतों के दर्द को भी कम किया जा सकता है. वैसे इस शोध में शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से कैविटी की समस्या को रोकने के संकेत मिलते हैं.

इस शोध में 28 प्रतिशत ऐसे तत्व शुगर फ्री च्युइंग गम में मिले जो कैविटी की समस्या से बचाने वाले थे.

ओरल हेल्थ के साथ बीमारियों से बचाव

इस शोध के बारे में शोधकर्ताओं का मानना है कि दुनियाभर में ओरल हेल्थ की बीमारियां बढ़ रही है. ऐसे में मुंह की सफाई के लिए च्युइंग गम एक बेहतर विकल्प हो सकता है. दांतों की सड़न से बचने के लिए दांतों की ठीक से सफाई के साथ च्युइंग गम चबाना भी फायदेमंद होता है.

Chewing gum चबाने से होते हैं ये 5 चौंकाने वाले फायदे.

च्यूइंग गम चबाने से वजन कम करने में मिलती है मदद, जानें फायदे व नुकसान.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source