
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 15, 2019 11:53 AM IST
मसूड़ों की समस्या से हैं परेशान तो दिलाएंगे छुटकारा ये घरेलू उपाय। © Shutterstock.
क्या आप मसूड़ों की समस्या से परेशान हैं? जब भी ब्रश करते हैं मसूड़ों से खून आने लगता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों तक आप कुछ आसान से घरेलू उपायों को आजमाकर देखें, लाभ होगा। दरअसल, दांतों की सही देखभाल ना करने की वजह से कई तरह की समस्याएं होती हैं, जिससे मसूड़ों में तकलीफ शुरू हो जाती है। मसूड़ों में होने वाली समस्या से बचने के लिए दांतों की सही देखभाल के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी आजमाएं जा सकते हैं।
मसूड़ों से आए खून, तो आजमाकर देखें दादी मां के ये पांच घरेलू नुस्खे
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा टूथपेस्ट या टूथपाउडर में पाए जाने वाली एक मुख्य सामग्री है। यह दांतों को साफ करने के साथ मुंह को फ्रेश रखने में मदद करता है। मसूड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप घर पर पेस्ट बनाकर ठीक कर सकते है। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ पानी लेकर एक पेस्ट बनाएं। अब यह पेस्ट जहां मसूड़े में दर्द हो रहा है वहां उंगुली की सहायता से लगाएं। आप इसे टूथपेस्ट की तरह दिन में दो बार भी लगा सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो घाव को भरने में मदद करते हैं। यह मसूड़ों की समस्या को दूर करने में भी मदद करते है। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण मसूड़ों की समस्या पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं। आप सोने से पहले एलोवेरा मसूड़ों पर लगाएं और अपने मुंह में ही रहने दें ताकि पूरे मसूड़ों में फैलकर समस्या को दूर कर सके। इसके लिए आप एलोवेरा जूस से कुल्ला भी कर सकते हैं। इसके साथ ही दिन में दो बार 2 चम्मच एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं।
दांत हो गए हैं पीले, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं मोतियों जैसे सफेद दांत
समुद्री नमक
समुद्री नमक में मौजूद मिनरल सूजन को कम करने के साथ इंफेक्शन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको मसूड़ों में इंफेक्शन है तो एक कप गर्म पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक मिलाकर उस पानी से कुल्ला करें। कुल्ला करने से पहले इसे 30 सेकेंड तक मुंह में रखें। इस तरह से दिन में 3 बार कुल्ला करें। यह मसूड़ों से सूजन कम करने में मदद करेगा साथ ही दर्द से भी राहत दिलाएगा।
नींबू
नींबू के रस से मसूड़ों की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मसूड़ों के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो आपके मसूड़ों को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आप नींबू के रस और नमक का पेस्ट बनाकर अपने दांतों पर लगाएं और कुछ समय तक इसे लगे रहने दें। इसके बाद गर्म पानी से गरारे कर लें।
इन हर्ब्स से करें दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या का इलाज
शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं जो मसूड़ों की समस्या के लिए प्राकृतिक उपाय है। इसके लिए ब्रश करने के बाद आप जहां दर्द या इंफेक्श हो उस जगह पर शहद लगाएं। आप इसे पूरे मुंह में भी लगा सकते हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं।