• हिंदी

Diet for Healthy Teeth : खाएंगे ये फूड्स तो दांत रहेंगे हमेशा मजबूत

Diet for Healthy Teeth : खाएंगे ये फूड्स तो दांत रहेंगे हमेशा मजबूत
दांतों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ। © Shutterstock.

दांतों को मजबूती देने के लिए दांतों की साफ-सफाई के अलावा कुछ खाद्य पदार्थों को डाइट में नियमित रूप से शामिल करके भी इन्हें मजबूती दे सकते हैं। जानें किन चीजों को डाइट में शामिल करके दांतों को बना सकते हैं मजबूत...

Written by Anshumala |Published : July 23, 2019 11:50 AM IST

दांतों की आम समस्याओं में कैविटी, दांत दर्द, दांतों का पीलापन और मसूड़े में दर्द, मसूड़ों से खून आना आदित शामिल हैं। इन समस्याओं के लगातार बने रहने से आपके दांत कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में दांतों को मजबूती देने के लिए आपको अपने दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा। साथ ही आप कुछ खाद्य पदार्थों को डाइट (Diet for healthy teeth in hindi) में नियमित रूप से शामिल करके भी दांतों को मजबूती दे सकते हैं। जानें किन चीजों को डाइट (Diet for healthy teeth in hindi) में शामिल करके दांतों को बना सकते हैं मजबूत...

कैल्शियम और फॉस्फोरस है जरूरी

कैल्शियम और फॉस्फोरस से रिट डाइट (Diet for healthy teeth in hindi) दांतों के लिए अच्छे होते हैं, क्योंकि ये मुंह में अनहेल्दी एसिड को बनने से रोकते हैं और एनामल की रक्षा करते हैं। एसिडिक फूड्स और लिक्विड दांतों के एनामल को नुकसान पहुंचाते हैं। आजकल लोग बहुत ज्यादा एसिडिक फूड्स और इससे युक्त कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जिसके कारण दांत और मसूड़े स्वस्थ नजर नहीं आते हैं। पनीर, दही, दूध और पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम अधिक होता है। फॉस्फोरस के लिए मांस, अंडा और मछली खाएं। ये सभी एनामल को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं।

इन हर्ब्स से करें दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या का इलाज

Also Read

More News

अंडा (Egg for healthy teeth in hindi) 

अंडा दांतों की मजबूती देता है। इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है और ये दोनों तत्व दांतों की मजबूती में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें विटामिन डी भी होता है, जो कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने में शरीर की मदद करता है।

एवोकाडो

एवोकाडो दंतों को हेल्दी रखने के लिए एक बेहतर आहार है। एवोकाडो प्रोबायोटिक्स फाइबर से भरपूत होता है, जो स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देने में सहायता करता है।

दांत हो गए हैं पीले, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं मोतियों जैसे सफेद दांत

लहसुन

लहसुन भी शरीर और दांतों के लिए अच्छा माना गया है। लहसुन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसमें एलिसिन नामक तत्व होते हैं, जो एंटीफंगल, एंटीवायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। एलिसिन ओरल फ्लोरा इंबैलेंस से लड़ने में भी मदद करता है। यह खराब बैक्टीरिया को नियंत्रित करता है, जो कैविटी और मसूड़े के रोग की समस्याओं का कारण बनते हैं।

पालक

पालक विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। इसमें आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड भी होता है। ये विटामिन और खनिज दांतों की सेहत में सुधार करते हैं। दांतों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए इसकी सब्जी या जूस पिएं। विटामिन के अलावा, पालक एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो शरीर से हानिकारक ऑक्सीकरण एजेंट्स को हटाता है। एंटीऑक्सीडेंट दांतों और मसूड़ों के लिए काफी अच्छा माना गया है।

जीभ के रंग से जानें आप कितने हैं स्वस्थ