Dental cavity: दांतों में कीड़े लगने के कारण और दूर करने के 4 जबरदस्त घरेलू इलाज

Tooth cavity remedies : दांतों में कीड़े तब लगते हैं, जब आप कुछ भी खाने के बाद सही से कुल्ला नहीं करते। जानें, दांतों में कीड़े लगने के कारण और इसे दूर करने के घरेलू नुस्खे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 26, 2020 6:28 PM IST

दांतों में कीड़े यानी कैविटी की समस्या (Tooth cavity) बच्चों में अधिक देखने को मिलती है। हालांकि, बड़े भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। दांत में कीड़े तब लगते हैं, जब आप कुछ भी खाने के बाद सही से कुल्ला नहीं करते। भोजन के छोटे-छोटे कण दांतों के बीच फंसे रह जाते हैं, जिससे दांतों में कैविटी बन जाती है। अधिक मीठा खाने से भी बच्चों में यह समस्या होती है। यदि आपको भी कुछ ठंडा खाने-पीने से दांतों में झनझनाहट हो रही है, तो सावधान हो जाएं। कई बार कीड़े लगने के कारण भी यह समस्या होती है। जानें, दांतों में कीड़े लगने के कारण और इसे दूर करने के घरेलू नुस्खे (Tooth cavity remedies)...

दांतों में कीड़े लगने के कारण (Causes of tooth cavity)

- चॉकलेट, मांस का टुकड़ा, चिपचिपे खाद्य पदार्थ दांतों पर चिपके रहने से भी ये सड़ सकते हैं।

- खाने खाने के बाद बिना ब्रश किए सोने की आदत या फिर कुल्ला ना करना।

- अच्छी तरह से दांतों को ब्रश नहीं करना।

Daily Health Tips : क्या आपका कोई दांत हिल रहा है, इस समस्या को दूर करेंगे ये टिप्स

दांतों की कैविटी दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

1 नीम से दातुन करने से कैविटी की समस्या (Tooth cavity remedies) दूर होती है। आज भी गांव में लोग नीम से दातुन करते हैं, तभी उनके दांत काफी मजबूत होते हैं। दातुन से मसूड़ों और दांतों से संबंधित दूसरी समस्याएं भी नहीं होती हैं। नीम में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण दांतों में लगने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं।

2 लौंग खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। लौंग का तेल भी फायदेमंद होते हैं, खासकर दांतों की सेहत के लिए। जिस दांत में कीड़े लगे हुए हैं, वहां लौंग का तेल लगाएं। इससे दांतों में होने वाला दर्द भी दूर होगा। एन-हेक्सेन नामक तत्व लौंग के तेल में होता है, जो कैविटी बनने नहीं देता है।

दांतों में होती है झनझनाहट, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

3 जैसा कि आप जानते हैं सुबह खाली पेट लहसुन की दो कली चबाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन दांतों में कीड़े भी नहीं बनने देता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो कैविटी को दूर करने में सक्षम है। लहसुन चबाने से मसूड़ों की समस्या भी दूर होती है।

4 हल्दी का इस्तेमाल आप भोजन में करते हैं। सर्दी-जुकाम और किसी भी तरह के संक्रमण से खुद को बचाय रखने के लिए हल्दी को दूध में डालकर पीते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हल्दी को आप मंजन की तरह भी यूज कर सकते हैं? हल्दी पाउडर को अपने ब्रश पर लगाकर, उससे दांतों को साफ करें। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण दांतों में लगे कीड़ों को मारता है। साथ ही मसूड़ों में होने वाली सूजन की समस्या से भी आपको बचाता है।

सेंसिटीव दांतों की समस्या के हो सकते हैं ये 5 कारण

दांतों और मसूड़ों की अच्छे से नहीं की सफाई, तो हो सकती है ये 4 गंभीर बीमारी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source