... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 12, 2018 12:43 AM IST
कैंसर के जितने भी प्रकार हैं सभी जानलेवा है लेकिन अगर आपके होठों में कैंसर हो जाए तो यह बहुत ही खतरनाक हो जाता है। वैसे तो यह मुंह का केैंसर ही कहा जा सकता है लेकिन यह उससे कहीं ज्यादा भयावह होता है। होठों के कैंसर का इलाज आसान नहीं होता है क्यों कि इसमें इंसान के होठों में घाव और पस बनने लगती है। एक बार होठों में कैंसर हो जात है तो इसका आपरेशन करना भी बहुत आसान नहीं होता है।
होठों में एक जगह कैंसर होने के बाद वह पूरे होठों की नर्वस में फैलने लगाता है। होंठों कि नर्वस बहुत ही पतली और सपाट होती हैं जो की तम्बाकू खाने या सूरज की खतरनाक किरणों में ज्यादा देर तक रहने की वजह से भी कैंसर ग्रस्त हो सकती हैं।
कैंसर सूरज की किरणों की वजह से भी हो सकता है इसके लिए कई कारक होते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि जो लोग तम्बाकू का सेवन करते हैं और धूप में काम करते हैं उनको यह कैंसर होता है। कई बार तो यह मुंह के अंदर से शुरू होता है लेकिन यह ज्यादातर लोगों में नीचे के होठों में देखा गया है।
क्या होते हैं लक्षण
होठों में होने वाले कैंसर के भी कोई खास लक्षण नहीं होते हैं लेकिन मुंह में होने वाले कुछ परिवर्तन इसकी सूचना जरूर देते हैं। अगर आपके होठों में सूजन और दर्द रहता है और आस-पास से खून निकलता है तो यह कैंसर हो सकता है। होठों के उपर सफेद चकत्ते या लाल रंग के निशान हो रहे हैं तो यह भी कैंसर की निशानी हो सकती है। आवाज में बदलाव, गले में दर्द रहना भी मुंह और लिप कैंसर का लक्षण होता है।
तम्बाकू सेवन और सूर्य की किरणों में ज्यादा देर तर रहने से होठों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सिगरेट पीना और ओरल सेक्स करने से भी होठों के कैंसर का खतरा बढ़ता है। अगर आप के मुंह और होठ में इस तरह के कोई भी लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से सलाह लें। अगर समय से इसका पता चल जाय तो इलाज संभव है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.