World Obesity Day 2019 : बढ़ते मोटापे को काबू में करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स

ओबेसिटी के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं जैसे भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, जंक और फास्ट फूड का सेवन, एक्सरसाइज में कमी आदि। ''विश्व मोटापा दिवस'' (World Obesity Day 2019) पर जानें, मोटापा को कम करने के कुछ आसान से उपायों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 11, 2019 4:23 PM IST

आज ''विश्व मोटापा दिवस'' (World Obesity Day 2019) है। दुनिया भर में ओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या से लाखों लोग पीड़ित हैं। हद से ज्यादा वजन बढ़ने से आप ओबेसिटी यानी मोटापे से ग्रस्त हो जाते हैं, जो शरीर में कई अन्य रोगों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। बढ़ते मोटापे को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। एक अध्ययन के अनुसार, भारत दुनिया भर में तीसरा सबसे अधिक मोटी आबादी वाला देश है। ओबेसिटी के लिए कई कारक जिम्मेदार होते हैं जैसे भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट, जंक और फास्ट फूड का सेवन, एक्सरसाइज में कमी आदि। ''विश्व मोटापा दिवस'' (World Obesity Day 2019) पर जानें, मोटापा को कम करने के उपाय...

बच सकते हैं मोटापे से 

अपनी सेहत की चिंता जिसे होगी, वह खुद को मोटापे से बचाए रखने के कई उपाय करेगा। मोटापे से बचने के लिए आप कंट्रोल में खाएं, एक्सरसाइज करें, खुद में यह ठान लें कि आपको वजन कम करना ही है। वजन कम करने के फैसले पर टिके रहें और सही तरीके से हर दिन उस नियम को फॉलो करें। खुद को वजन कम करने के लिए मोटिवेट करते रहें। तभी आप बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। जानें, मोटापा कम करने के लिए आपको क्या करना चाहिए...

वजन कम करने के फायदे

जब आपका वजन कम हो जाएगा तो आप वह हर चीज कर सकेंगे, जो आपको पसंद है। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने के साथ ही आप अपना फेवरेट ड्रेस भी दोबारा से पहन सकते हैं। कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। पसंदीदा खाना खा पाएंगे।

वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स

पसंद की हो डायट प्लान

अपने वेट लॉस डाइट (weight loss diet) में उन्हीं हेल्दी चीजों को शामिल करें, जो आपको पसंद हो। जो भोजन, खाद्य पदार्थ या फूड्स आपको नापसंद हैं, उन्हें वेट लॉस टाइट प्लान (weight loss diet plan) में शामिल कर लेंगे तो आप ठीक से खाएंगे नहीं। कुछ ही दिनों में आप अपने वेट लॉस डाइट प्लान से दूरी बना लेंगे। कम कॉर्बोहाइड्रेट आहार का सेवन करें। आप चाहें तो एक्सपर्ट से मिल सकते हैं।

वजन कम करने वाले ग्रुप में हों शामिल

ऐसे दोस्‍तों का एक समूह बनाएं, जो लोग खुद भी वजन कम करना चाहते हों। ऑनलाइन ऐसे लोगों का फोरम बनाएं। ऐसे लोग वजन कम करने में साथ देंगे। बेहतर आइडियाज एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकेंगे। एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव और कामयाबियां साझा कर सकते हैं। ये सब बातें आपके लिए प्रेरणा का काम कर सकेंगी।

हार ना मानें

यदि आप वजन कम करने के अपने लक्ष्यों से भटक गए हैं या फॉलो करने के बाद भी मोटापा कम नहीं कर पा रहे हैं, तो भी अपने वेट लॉस डाइट प्लान और वेट लॉस एक्सराइज (exercise for weight loss)  को करना ना छोड़ें। कभी-कभी अपने रूटीन या लक्ष्य को एक या दो दिन पूरा नहीं करने से ऐसा नहीं है कि आपका वजन फिर से बढ़ जाएगा। जब आप अपने लक्ष्‍य में कामयाब होने लगें, तो खुद को ईनाम दें। अपनी सफलता का आनंद उठाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source