Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मोटापा और वेट लॉस दोनों ही एक ऐसे विषय हैं जिन पर हर दिन लोग चर्चा करते हैं. मोटापा अधिक होने पर वेट लॉस के लिए प्लान बना रहे हों तो इस मानसून में आपको कुछ डाइट टिप्स पर विशेष ध्यान देना होगा. अगर आप अपनी डाइट में बारिश के मौसम के अनुसार हेल्दी डाइट अपनाते हैं तो आसानी से मोटापा घटाने में सफल होते हैं. मोटापा घटाने के लिए आपको सबसे ज्यादा आपकी डेली डाइट पर ही ध्यान देना होता है. (Weight Loss Obesity) का प्रोग्राम अगर आप मानसून में अपना रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी डाइट का चुनाव करना होगा.
हम यहां पर आपको कुछ ऐसी ही डाइट के बारे में बता रहे हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ वेट लॉस में भी मददगार होती है. Weight Loss Obesity प्रोग्राम में हमेशा इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपकी डाइट अपके शरीर को अंदर से वजन कम करने के लिए प्रेरित करें.
[caption id="attachment_679447" align="alignnone" width="655"]
Weight loss Rainy Season Healthy diet tips for reduce Obesity in hindi[/caption]
बारिश के मौसम में कई तरह के इंफेक्शन का डर रहता है. वायरल इंफेक्शन का खतरा इस मौसम में सबसे ज्यादा रहता है. इस मौसम में हमारी डाइट में ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए जो इम्युनिटी को तेज करती हों. अदरक एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ वजन घटाने में भी मददगार है. अगर आप मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक तरीके खोज रहे हैं तो अदरक को आप कई तरीके से उपयोग कर सकते हैं. अदरक की चाय और सूप बनाने में आप उपयोग कर सकते हैं.
कोई भी मौसम हो उसमें कोई न कोई फल जरूर होता है. जिस मौसम में जो फल होता है वो उसी मौसम में खाने से सेहत के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप बरसात में वजन कम करने के वेट लॉस डाइट प्लान पर काम कर रहे हैं तो आपको जामुन, नाशपाती, आलुबुखारा जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. ये सभी फल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के साथ फाइबर के अच्छे स्रोत होते हैं. मोटापा कम करने के लिए भी इन फलों का सेवन काफी फायदेमंद होता है.
बरसात के मौसम में नाश्ता और स्नैक को लेकर लोगों में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं. बारिश हो रही चलो पकौड़े खाते हैं यह भारत का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला वाक्य है. लेकिन मोटापा घटाने के लिए यह ठीक नहीं है. बरसात में तेल वाली चीजें खाने से मोटापा बहुत तेजी से बढ़ने लगता है. अगर आप स्नैक के तौर पर कुछ खाना चाहते हैं तो मखाना, कॉर्न और स्पाउट जैसे हेल्दी स्नैक का चुनाव करें. इसी तरह नाश्ते में भी हेल्दी डाइट लें.
बारिश के मौसम में कुछ लोगों को लगता है तरल पदार्थ की उतनी जरूरत नहीं है जितना गर्मियों में रहती थी. लेकिन यह गलत जानकारी है, बारिश के मौसम में इंसान को ज्यादा हाइड्रेट रहने की जरूरत होती है. अगर आप इस मौसम में हाइड्रेट नहीं रहते हैं तो आपको बीमारियों का शिकार होना पड़ सकता है. ऐसे में आपको पानी की जगह ऐसे तरल पदार्थों का चयन करना चाहिए जो आपको स्वाद के साथ हाइड्रेट भी रखें. आपको सब्जियों के सूप का सेवन करना चाहिए. सब्जियों के सूप आपको हेल्दी भी बनाते हैं साथ में वजन कम करने में मदद भी करते हैं.
जब आप वेट लॉस और मोटापा Weight Loss Obesity पर काम कर रहे होते हैं तो पानी का महत्व बढ़ जाता है. अगर आप उचित मात्रा में पानी नहीं पीते हैं आपका वजन आसानी से नहीं घटता है. मोटापा कम करने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए अगर आप नियमित अंतराल पर पानी पीते रहते हैं तो आसानी से वजन कम कर पाती हैं.
मोटापा कम करने के लिए हर दिन दबाएं अपने शरीर के ये 5 एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स.
वजन घटाने के बाद वेट मेंटेन रखने के लिए यह है सबसे कारगर तरीका.