Vitamin D Deficiency: तेजी से झड़ते बाल कहीं विटामिन डी की कमी का लक्षण तो नहीं.? जानें कारण और बचाव

जब विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) शरीर में होती है तो तेजी से बाल झड़ने की समस्या भी होती है. शरीर में विटामिन डी की कमी की के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. बार-बार बीमार पड़ना विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 8, 2020 3:30 PM IST

इंसान की शरीर के लिए विटामिन डी (Vitamin D) उन 24 पोषक तत्वों में सबसे महत्वपूर्ण है जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं. विटामिन डी शरीर खुद बनाता है लेकिन जब पर्याप्त सूर्य की रोशनी पाता है. विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) शरीर के लिए नुकसान पहुंचाने वाली होती है. विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूरज की किरणें ही हैं. शरीर जब सूर्य की रोशनी के संपर्क में आता है तो यह एक रसायन बनता है जिसे विटामिन डी 3 भी कहते हैं. यही रसायन जब लिवर और किडनी में पहुंचकर विटामिन डी बनता है.

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ विटामिन डी नई कोशिकाओं का निर्माण भी करता है. विटामिन डी आंतों के द्वारा अन्य पोषक तत्वों को ग्रहण करने में भी मदद करता है. कैल्शियम, फॉस्फेट जैसे पोषक तत्वों की हड्डियों और अंगों में पहुचाने का काम भी विटामिन डी करता है. हड्डियों की मजबूती के लिए भी विटामिन डी जरूरी होता है.

एज एंड एजिंग जर्नल (Age and aging journal) में प्रकाशित एक शोध के अनुसार दूनिया भर में लगभग 1 बिलियन लोग विटामिन डी की कमी से परेशान हैं. शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बीमारियों का खतरा बढ़ता है. इसके अलावा विटामिन डी की कमी से शरीर की कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है. विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी.

vitamin d deficiency causes and symptoms

जो लोग विटामिन डी की कमी (lack of vitamin d) से परेशान होते हैं उनमें हृदय रोग, डायबिटीज, मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. हड्डियों के दर्द और बीमारियों का खतरा भी विटामिन डी की कमी की वजह से बढ़ जाता है. मोटापा और विटामिन डी की कमी से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर.

खाद्य पदार्थो में विटामिन डी बहुत कम पाया जाता है लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों से इसकी पूर्ती की जा सकती है. सैल्मन मछली, ट्यूना मछली, चीज, अंडा और सोया मिल्क में विटामिन डी के मुख्य स्रोत हैं.

आप विटामिन डी की कमी के लक्षण बहुत आसानी से जान सकते हैं आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षण क्या हैं.

बार-बार बीमार पड़ना

अगर आप बार-बार बीमारियों की चपेट में आते हैं तो आपमें विटामिन डी की कमी हो सकती है. क्योंकि जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. मॉलिक्यूलर न्यूट्रिशन एंड फूड रिसर्च जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन डी शरीर को विभिन्न संक्रमणों से बचाता है. अब अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत भी हो सकता है. सर्दियों में विटामिन डी की कमी को दूर करने लिए अपनाएं ये उपाय.

कमर दर्द और हड्डियों की समस्या

जैसा की ऊपर हम बात कर रहे थे कि विटामिन डी की कमी की वजह से हड्डियों की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. अगर आपको कमर दर्द और जोड़ों में दर्द की परेशानी रहती है तो यह विटामिन डी की कमी की वजह से हो सकती है. विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं डार्क चॉकलेट और कोको बटर.

बालों का झड़ना

अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो यह विटामिन डी की कमी का लक्षण है. जब शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है तो बालों के बढ़ने की प्रक्रिया कमजोर हो जाती है. बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं. ज्यादा समय तक विटामिन डी की कमी होने पर बाल तेजी से झड़ने के साथ गंजापन का कारण भी बनती है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source