याददाश्त और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए विटामिन बी 6 फायदेमंद

रात में देखे सपने भूलने की बात आप अक्सर सुनते हैं. सपने भूलने को याददाश्त कमजोर होने से भी देखा जाता है. क्योंकि रचनात्मकता के लिए दिमाग का जो हिस्सा काम करता है, वही सपनों को भी याद रखता है. हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि खाने में विटामिन बी 6 फूड्स लेने से सपने हमेशा याद रहते हैं. शोध में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विटामिन बी 6 लेकर सपनों को याद रखा जा सकता है. 

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 4, 2019 3:32 PM IST

रात में देखे सपने भूलने की बात आप अक्सर सुनते हैं. सपने भूलने को याददाश्त कमजोर होने से भी देखा जाता है. क्योंकि रचनात्मकता के लिए दिमाग का जो हिस्सा काम करता है, वही सपनों को भी याद रखता है. हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि खाने में विटामिन बी6 फूड्स (Vitamin B6 Foods) लेने से सपने हमेशा याद रहते हैं. शोध में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विटामिन बी6 (Vitamin B6) लेकर सपनों को याद रखा जा सकता है.

इस अध्ययन को शोधकर्ताओं ने 100 लोगों पर किया है. सोने से पहले विटामिन बी 6 की खुराक देकर यह शोध किया गया था. इस शोध को परसेप्चुअल एंड मोटर स्किल्स जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

विटामिन बी6 के शोध पर वैज्ञानिक की राय 

इस शोध के मुख्य लेखक डेनहोम ऑस्पी का मानना है कि विटामिन बी 6 की मदद से सपनों को आसानी से याद रखा जा सकता है. उनके अनुसार यह एक प्लेसबो चिकित्सा है. यह एक ऐसी चिकित्सा है जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

उन्होंने यह भी कहा कि विटामिन बी6 लोगों के सपनों को जीवंतता और विचित्रता पर कोई प्रभाव डालती है. यह इंसान के नींद पर भी कोई बुरा असर नहीं डालती है. उनके अनुसार विटामिन बी6 और याददाश्त पर आधारित यह पहला अध्ययन है.

मात्र 240 ग्राम विटामिन बी 6 बढ़ा देती है याददाश्त

अध्ययन में ऐसे लोग शामिल थे जो बहुत मुश्किल से अपने सपने याद रख पाते थे. लेकिन शोध पूरा होने तक सभी भाग लेने वाले लोग अपने सपने याद रख पाने में सक्षम थे. अध्ययन में शामिल सभी लोगों को रात में मात्रा 240 ग्राम विटामिन बी6 की खुराक दी जाती थी.

विटामिन बी6 डाइट से रचनात्मकता बढ़ाई जा सकती है 

शोध में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के अनुसार सोने से पहले विटामिन बी6 लेना उनके लिये लाभदायक था. रात में देखे गये सपने दूसरे दिन पूरी तरह से याद रहे. इसके अलावा उन सपनों के बारे में विशेष स्पष्टता भी होने लगी. पहले लोग सुबह उठते ही रात में देखे गये सपने भूल जाते थे, लेकिन विटामिन बी6 की खुराक लेने के बाद दूसरे दिन शाम तक भी सपने पूरी तरह से याद रख सकते थे.

इस बारे में शोधकर्ता ऑस्पी बताते हैं कि इंसान अपने पूरे जीवन में लगभग 6 साल सपने देख सकता है. यदि इंसान अपने सपनों को ठीक से याद रख सके तो अपनी रचनात्मकता को बढ़ा सकता है. पढ़ने-लिखने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छा माध्यम बन सकता है.

सपने से बढ़ सकती है रचनात्मकता

रचनात्मक लोगों के लिए यह शोध विशेष महत्व रखता है. क्योंकि सपनों को अगर सही रूप दिया जाए तो कई रचनात्मक काम जैसे लिखना और कुछ नया बनाया जा सकता है. इस शोध के बारे में वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि इससे बुरे सपने आना भी बंद हो सकते हैं. इस शोध का प्रयोग फोबिया के इलाज में भी किया जा सकता है.

विटामिन बी 6 के मुख्य स्रोत 

विटामिन बी6 के मुख्य स्रोत के लिए अपनी डाइट में कुछ फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं. साबुत अनाज, फलों में केला एवोकैडो, फलियों वाली सब्जियां, पालक और आलू के साथ-साथ डेयरी खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दही, पनीर में विटामिन बी6 पाया जाता है. लाल मांस और मछलियों में भी विटामिन बी6 पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है.

विटामिन बी-12 के लिए इंजेक्शन या दवा ले रहे हैं तो आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए.