नींद में बड़बड़ाने की समस्या से हैं परेशान तो काम आएंगे ये 4 घरेलू उपाय

कई लोग तो कई तरह के इलाज कराने के बाद भी इस समस्या से निजात नहीं पा पाते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 29, 2019 4:38 PM IST

नींद में बड़बड़ाने की समस्या से हैं परेशान तो आपको कुछ लाइफ स्टाइल में बदलाव के साथ घरेलू उपायों को बारे में सोचना चाहिए। ज्यादातर लोगों में यह परेशानी थकान और स्ट्रेस के कारण होती है। कई लोग तो कई तरह के इलाज कराने के बाद भी इस समस्या से निजात नहीं पा पाते हैं।

थकान और स्ट्रेस की वजह से होने वाली इस परेशानी से अगर आपको हमेशा के लिए राहत पानी है तो आपको अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ खास बदलाव करने होगें। आइए जानते हैं नींद में बड़बड़ाने की समस्या से कैसे छुटकारा पाया जात सकता है।

डार्क सर्कल की मुख्य वजह जानते हैं आप ? जानें कुछ खास रिसर्च। 

एल्कोहल की समस्या 

कुछ लोग शराब के आदि होते है और रात के समय में ही शराब पीते हैं और सोते समय बड़बड़ाने लगते है। अगर इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो आपको शराब छोड़नी होगी. अगर ये मुमकिन न हो तो इसे धीरे-धीरे पीना काम कर दें। एल्कोहल और नशे की लत जैसे ही छुट जायेगी आपकी यह समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

वर्कआउट के बाद शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा कैसे पायें ?

तनाव व स्ट्रेस की समस्या 

नींद में बड़बड़ाने की आदत से निजात पाने के लिए आपको तनाव मुक्त रहना जरुरी है, इसलिए ऑफिस के तनाव को ऑफिस में ही छोड़कर आएं और मेडिटेशन जरूर करें, चाहे तो हल्का संगीत या कोई ऐसा काम, जिसे करके आप रिलेक्स हो सके है। तनाव की वजह से दिमाग में हमेशा दबाव रहता है जिसकी वजह से इंसान के बेहतर नींद नहीं आती है और वह बड़बड़ाने की समस्या का शिकार हो जाता है।

चाहिए लंबी उम्र व ब्रेस्ट कैंसर को रखना है दूर तो रोजाना पिएं “उलौंग चाय”।

कैफीन व चाय का अधिक सेवन 

नींद में बोलने की समस्या से बचने के लिए रात में आप कैफीन वाली चीजों जैसे चाय-कॉफी के सेवन से दूर रहे. क्योंकि इसके सेवन से आपकी नींद प्रभावित होगी, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

कान से निकलने वाले पस और दर्द का ब्रेन की बीमारी से क्या संबंध है ?

आराम न मिले तो क्या करें ? 

अगर आप इन सब उपायों को आजमाने के बाबजूद इस समस्या से अत्याधिक परेशान है तो आप इस बात को गंभीरता से लें और डॉक्टर से परामर्श लेकर उचित इलाज करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.