... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : November 9, 2021 11:10 AM IST
265 रुपये में मिलेगी जायडस कैडिला की जाइकोव-डी वैक्सीन, जानें कितने दिनों के अंतराल पर लगेगी वैक्सीन की तीनों डोज
देश में अब कोविशील्ड, स्पूतनीक V और कोवैक्सीन के अलावा एक और वैक्सीन जल्द मिलने जा रही है। जी हां, केंद्र सरकार ने जायडस कैडिला द्वारा निर्मित जाइकोव-डी वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। केंद्र सरकार ने इस वैक्सीन की कीमत 265 रुपये प्रति डोज रखी है, जिसपर अंतिम मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीन पर जीएसटी को छोड़कर सुई-मुक्त ऐप्लिकेटर की कीमत 93 रुपये प्रति डोज रखी गई है।
बता दें कि केंद्र ने दुनिया की पहली प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन के लिए एक करोड़ वैक्सीन खुराक का ऑर्डर भी दे दिया है।
दुनिया की पहली प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन बनाने वाली दवा कंपनी जायडस कैडिला ने एक बयान जारी कर रहा है कि इस वैक्सीन की कीमत सरकार के साथ परामर्श कर तय की गई है।
बता दें कि भारत सरकार ने जाइकोव-डी, जो कि दुनिया की पहली प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है, उसकी कीमत 265 रुपये प्रति डोज तय की है। इस वैक्सीन की एक करोड़ डोज का आर्डर दिया गया है, जिसमें जीएसटी को छोड़कर 93 रुपये प्रति डोज पर सुई-मुक्त ऐप्लिकेटर की आपूर्ति करने का ऑर्डर शामिल है।
जायडस कैडिला के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल का कहना है कि हम सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम का समर्थन करने और जाइकोव-डी के साथ उसमें शामिल होने पर काफी खुश हैं। वैक्सीनेशन के लिए सुई मुक्त आवेदन से हमें उम्मीद है कि कई और लोगों को टीकाकरण और खुद को कोविड-19 से बचानेके लिए प्रेरित करेगा। पटेल के मुताबिक, ये वैक्सीन विशेष रूप से 12 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे और युवा वयस्क को काफी फायदा पहुंचाएगी, जो काफी किफायती भी है।
बता दें कि जाइकोव-डी वैक्सीन कोविड-19 वायरस के खिलाफ दुनिया की पहली डीएनए प्लास्मिड वैक्सीन है। यह पहला कोविड-19 वैक्सीन भी है, जो सुई मुक्त है और दर्द रहित इंट्राडर्मल वैक्सीन वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक ऐप्लिकेटर का उपयोग करके लगाई जाती है, जिससे किसी भी प्रकार के प्रमुख दुष्प्रभावों में प्रभावी रूप से कमी आती है।
कंपनी के मुताबिक, इस वैक्सीन को कम से कम तीन महीनों के लिए लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर अच्छी तरह से स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा वैक्सीन की थर्मोस्टेबिलिटी तापमान में उतार-चढ़ाव की समस्या के बिना टीके के आसान परिवहन और भंडारण में मदद करेगी। इस वैक्सीन को लंबे समय तक उपयोग के लिए, 2-8 डिग्री का तापमान पर आसानी से रखा जा सकता है।
इस वैक्सीन की तीन डोज दी जाएगी, जिसमें दूसरी डोज और पहली डोज के बीच 28 दिन का अंतर होगा और तीसरी डोज पहली डोज के 56वें दिन दी जाएगी।