Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
H5n1 Virus in Nagpur: नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में तीन बाघों और एक तेंदुए की एवियन फ्लू H5N1 वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। इस घटना के बाद देश भर के सभी चिड़ियाघरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह भारत में बचाए गए वन्यजीवों को प्रभावित करने वाले अत्यधिक संक्रामक H5N1 वायरस का पहला मामला है। केंद्रीय पशुपालन और डेयरी विभाग मंत्रालय ने चिड़ियाघरों को रोकथाम, नियंत्रण और रोकथाम पर कार्य योजना का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा एडवाइजरी में कहा गया है, “यह ज़ूनोटिक प्रभाव वाली एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि सभी चिड़ियाघर में बंद जानवरों में किसी भी लक्षण और आस-पास के इलाकों में किसी भी घटना के प्रति सतर्क रहें। ”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बाघ की मौत 20 दिसंबर को हुई थी, जबकि दो अन्य की मौत 23 दिसंबर को हुई थी। जिस के बाद उनके सैंपल्स को आईसीएआर - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज को भेजा गया था। जब सैंपल्स की जांच की गई, तो वे H5N1 के लिए पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद महाराष्ट्र वन विभाग ने राज्य के सभी चिड़ियाघरों और बचाव केंद्रों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गोरेवाड़ा परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक एसएस भागवत ने कहा कि दिसंबर में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के बाद इन जानवरों को चंद्रपुर से केंद्र में स्थानांतरित किया गया था। उनमें एक सप्ताह के भीतर एवियन फ्लू वायरस के लक्षण दिखने लगे। फिलहाल अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि इन जानवरों में पाए गए वायरस का सोर्स क्या है।
एसएस भागवत ने कहा कि बचे हुए 26 तेंदुओं और 12 बाघों की जांच की गई और उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। उन्होंने कहा, “यह आगंतुकों के लिए बंद सुविधा है। कर्मचारियों और देखभाल करने वालों की स्क्रीनिंग की गई है और चिंता की कोई बात नहीं है। पशुपालक पीपीई किट का उपयोग कर रहे हैं।”
अधिकारियों ने बताया कि गोरेवाड़ा में रोकथाम प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। बाघों और तेंदुओं को रखने वाले बाड़ों को सैनिटाइज किया गया है और फायर ब्लोअरों का उपयोग करके बाड़ों को पूरी तरह से कीटाणुरहित किया गया है।