Written by akhilesh dwivedi|Published : September 23, 2018 8:17 PM IST
पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने जयपुर की एक बुजुर्ग महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की है. जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. यू.एस. अग्रवाल ने रविवार को बताया कि एक बुजुर्ग महिला को जोडों में दर्द, आखें लाल होने और कमजोरी के कारण 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डेंगू, स्वाइन फ्लू अन्य जांच सामान्य मिलने पर नमूने को पुणे की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया.
पुणे में जांच में महिला में जीका वायरस की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में जीका वायरस से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का संभवत: यह पहला मामला है. उन्होंने बताया कि महिला की जांच की रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई थी.
जयपुर के शास्त्रीनगर निवासी बुजुर्ग महिला में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सा विभाग को सर्तक कर दिया है. डॉ. अग्रवाल ने बताया कि महिला को ठीक होने पर कुछ दिन पूर्व अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
जीका वायरस से संक्रमित होने के लक्षण
डेंगू के लक्षण की तरह जीका वायरल डिजीज में भी स्किन रैशेज़ होता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के दो से तीन बाद ही नजर आता है और बाद में स्किन बेजान भी नजर आने लगती है।
You may like to read
कुछ मामलों में कन्जंगक्टवाइटिस की तरह लक्षण नजर आते है। अगर ये लक्षण दो दिन से ज्यादा रहे तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जोड़ों और मसल्स में दर्द- मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द को अरथेलजिया भी कहा जाता है। ये जीका वायरस का एक लक्षण है, इसमें कोहनी और जांघ में विशेषकर ज्यादा दर्द होता है।
रक्त के द्वारा संक्रमण के कारण जीका वायरस होने पर सिर दर्द जैसे लक्षण सामने आता है। लेकिन इसको आम सिर दर्द समझकर नजरअंदाज न करे।
मलेरिया और डेंगू की तरह एडिज मच्छर के कारण जीका होने पर भी बुखार होता है। इसके कारण 102 डिग्री फारेनहाइट तक फीवर होता है जो दो से सात दिनों तक रहता है।
अगर आपको बुखार होने के साथ थकान भी महसूस होता है और तीन दिन बाद भी आपको आराम महसूस नहीं हो रहा है तो हो सकता है आपको जीका हुआ है। इसको नजरअंदाज करने के जगह तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.